सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

किसानों के नाम पर तब पैकेज आता था पर बीच में ही लूट लिया जाता था- विपक्ष पर बरसे PM मोदी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

किसानों के नाम पर तब पैकेज आता था पर बीच में ही लूट लिया जाता था- विपक्ष पर बरसे PM मोदी

PM मोदी ने महाराष्ट्र के यवतमाल में व‍िपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा क‍ि अगर कांग्रेस की सरकार होती तब आज जो आपको 21 हजार करोड़ मिले हैं उसमें से 18 हजार करोड़ बीच में ही लूट लिए जाते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व‍िपक्षी दलों के इंड‍िया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. बुधवार (28 फरवरी, 2024) को उन्होंने महाराष्ट्र के यवतमाल में कहा क‍ि याद कीजिए जब विपक्षी गठबंधन की केंद्र में सरकार थी तब क्या स्थिति थी. कृषि मंत्री भी यहीं (इसी सूबे के) के थे. उस समय दिल्ली से विदर्भ के किसानों के नाम पर पैकेज घोषित होता था और उसे बीच में ही लूट लिया जाता था.

प्रधानमंत्री मोदी ने व‍िपक्ष पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से तब 1 रुपया निकलता था और 15 पैसा पहुंचते थे. अगर कांग्रेस की सरकार होती तब आज जो आपको 21 हजार करोड़ मिले हैं उसमें से 18 हजार करोड़ बीच में ही लूट लिए जाते. अब बीजेपी सरकार में गरीब का पूरा पैसा गरीब को मिल रहा है. मोदी की गारंटी है. हर लाभार्थी को पूरा हक. पाई-पाई बैंक खाते में दी जा रही है.”

’10 साल पहले आया था तो एनडीए को 300 पार द‍िया’ 

उन्‍होंने कहा कि मैं जब चाय पर चर्चा करने के ल‍िए 10 साल पहले आया था तो आपने एनडीए को 300 पार द‍िया था. उसके बाद जब 2019 में आया था तब 350 पार कराया था. आज जब 2024 के चुनाव से पहले व‍िकास के उत्‍सव में शाम‍िल होने आया हूं तो पूरे देश में एक ही आवाज 400 पार की गूंज रही है.

Advertisement

‘छत्रपत‍ि श‍िवाजी महाराज के आदर्शों को मानने वाले हैं हम’ 

पीएम मोदी ने कहा कि हम छत्रपत‍ि श‍िवाजी महाराज के आदर्शों को मानने वाले लोग हैं. उनके शासन को भी 350 साल पूरे हो चुके हैं. उनका जब राज्‍याभ‍िषेक हुआ, सब कुछ म‍िल गया, वह भी आराम से सत्ता का भोग कर सकते थे लेक‍िन उन्‍होंने राष्‍ट्र की शक्‍त‍ि और चेतना को सर्वोच्‍च रखा. पूरे जीवन उन्‍होंने इसके ल‍िए काम क‍िया.

’10 सालों में जो क‍िया वो 25 सालों की नींव’ 

देशवास‍ियों का जीवन बदलने के ल‍िए म‍िशन लेकर न‍िकले हुए हैं. बीते 10 सालों में जो कुछ क‍िया वो आने वाले 25 सालों की नींव है. भारत के कोने-कोने को व‍िकस‍ित बनाने का संकल्‍प ल‍िया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *