सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

BJP Delhi: मुख्य बैनर पर सांसद ,विधायक के साथ-साथ जिला अध्यक्ष के तो लगे थे फोटो प्रदेश अध्यक्ष का लगाना भूल गए आयोजक

3 मिनट पढ़ें

BJP Delhi: मुख्य बैनर पर सांसद ,विधायक के साथ-साथ जिला अध्यक्ष के तो लगे थे फोटो प्रदेश अध्यक्ष का लगाना भूल गए आयोजक
-अश्वनी भारद्वाज –
नई दिल्ली ,सुनने और पढने में बात भले ही छोटी लगे लेकिन देश की सबसे अनुशासित मानी जाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी में यदि ऐसी भूल की जाती है तो उसे भूल समझा जाए या कुछ और यह जवाब तो भाजपा के लोग ही दे सकते हैं लेकिन इतनी बड़ी भूल को जानकर भी अनजान कर देना भूल नहीं हो सकती | जी हाँ हम चर्चा कर रहे है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भाजपा नवीन शाहदरा जिला द्वारा लोनी रोड के अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में आयोजित किए योग कार्यक्रम की | उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता ,कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के लोग शामिल रहे | सांसद मनोज तिवारी,विधायक जितेन्द्र महाजन ,नवीन शाहदरा जिला भाजपा के अध्यक्ष मास्टर विनोद सहित कई निगम पार्षद भी कार्यक्रम में मौजूद थे |

कार्यक्रम में जो मुख्य बैनर लगाया गया था उस पर एक तरफ प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के चित्र छपे थे तो दूसरी तरफ भाजपा नेता धर्मवीर नागर,जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर विनोद क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र महाजन तथा सांसद मनोज तिवारी के चित्र छपे थे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा का चित्र गायब था | कार्यक्रम स्थल पर इसकी चर्चा तो चल ही रही थी लेकिन किसी नें उस अधूरे बैनर को हटाकर दूसरा बैनर लगाने का इंतजाम नहीं किया | लिहाजा सोशल मीडिया के साथ-साथ मीडिया के भी लोगो तक इस बैनर की तस्वीर साझा की जाने लगी ,उसी कड़ी के तहत जब हमे भी यह तस्वीर मिली हमने जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद से जानना चाहा आखिर यह माजरा क्या है उन्होंने बताया उनकी जानकारी में नहीं है बैनर किसने बनवाया उन्हें तो यह बताया गया था किसी एनजीओं के माध्यम से यह कार्यक्रम किया जा रहा है | लेकिन रोड पर जो बैनर लगे हैं उनमे पूरे प्रोटोकोल का पालन किया गया है | इस बाबत कार्यक्रम के कर्ताधर्ता धर्मबीर नागर का कहना था कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर जो बैनर लगे है सभी में हर्ष मल्होत्रा जी का चित्र लगा है लेकिन मुख्य बैनर में कैसे रह गया यह जांच की जा रही है | कुछ इसी तरह जिला प्रभारी लता गुप्ता का कहना था यह इतना बड़ा इश्यू नहीं है क्योंकि अन्य सभी बैनरों में प्रोटोकोल का पालन किया गया है शायद भूलवश मुख्य बैनर में त्रुटी हुई है | हमारा भी यही मानना है भले ही भूलवश यह गलती हुई है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के खुद के क्षेत्र में यदि इस तरह की भूल होती है और वह भी तमाम बड़े नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आखिर किसी की तो जिम्मेदारी बनती ही है जो यह स्वीकार करे यह भूल उनसे हुई है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *