सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Bihar Election 2025: Bihar Election Phase 1 Voting : 11 बजे तक 27.65% मतदान, नीतीश कुमार और रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bihar Election 2025: Bihar Election Phase 1 Voting : 11 बजे तक 27.65% मतदान, नीतीश कुमार और रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

पहले चरण में 14 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का आगाज हो चुका है। राज्य की 121 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में पटना, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, भोजपुर और बक्सर जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

तकनीकी नवाचारों से सजा लोकतंत्र का महापर्व
पहले चरण की वोटिंग में चुनाव आयोग ने कई तकनीकी नवाचार लागू किए हैं, जिनमें बूथ पर शत प्रतिशत वेबकास्टिंग, नई मतदाता सूचना पर्ची (VIS) की सुविधा और ईवीएम नेट ऐप के माध्यम से रीयल-टाइम रिपोर्टिंग शामिल है। मतदान की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस और 33 व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सबसे ज्यादा मतदाता दीघा में, सबसे कम बरबीघा में
निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़ों के मुताबिक दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4,57,657 मतदाता हैं, जबकि बरबीघा में सबसे कम 2,31,998 मतदाता पंजीकृत हैं। क्षेत्रफल के आधार पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे छोटा (16.239 वर्ग किलोमीटर) और सूर्यगढ़ा सबसे बड़ा (62.247 वर्ग किलोमीटर) है।

सीएम नीतीश और बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया मतदान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और जनता से अपील की कि वे बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लें। वहीं, बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना में मतदान करते हुए कहा, “बिहार की जनता NDA सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा करती है। महिलाओं और युवाओं का उत्साह बताता है कि हवा किस दिशा में बह रही है।”

वोटरों की मदद में जुटी पुलिस, मतदान शांतिपूर्ण
पटना में मतदान केंद्रों पर DSP अनु कुमारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और जहां भी छोटी समस्याएं सामने आ रही हैं, उनका समाधान तुरंत किया जा रहा है। सुबह 11 बजे तक पटना जिले में 23.44% मतदान दर्ज हुआ।

Advertisement

बेगूसराय में कन्हैया कुमार ने डाला वोट
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय जिले के बीहट मसलनपुर विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने कहा, “यह बदलाव का पहला चरण है। बिहार में पलायन और बेरोजगारी रोकने के लिए जनता अब परिवर्तन के पक्ष में है।” उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि “घुसपैठियों की बात होती है, लेकिन रोजगार और शिक्षा पर नहीं।”

कुशेश्वरस्थान में दो बूथों पर मतदान का बहिष्कार
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 285 और 286 पर ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। सुबह से अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

शहाबुद्दीन के बेटे ने भी डाला वोट
रघुनाथपुर में दिवंगत राजद नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजनीति में हैं और जनता के फैसले पर भरोसा करते हैं।

दिनेश लाल निरहुआ ने की वोट देने की अपील
भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, “लोकतंत्र के इस पर्व में हर नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। एक वोट बिहार के भविष्य को तय कर सकता है।”

पहले चरण की वोटिंग पर सबकी नजरें
पहले चरण का मतदान बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच है। आयोग ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *