सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में जबरन गाड़ी लेकर घुस रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में जबरन गाड़ी लेकर घुस रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में जबरन गाड़ी लेकर घुस रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, घर में जबरन गाड़ी लेकर घुस रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एनएसए अजित डोभाल के घर आज सुबह एक शख्स गाड़ी लेकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था तभी उसे स्टाफ ने पकड़ लिया और अब इससे लोकल पुलिस और स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। पुलिस को शुरुआत पूछताछ में पता चला है कि शख्स किराए की गाड़ी लेकर आया था और वह मानसिक रूप से भी बीमार लग रहा था।

पुलिस भी इस मामले में पूछताछ कर रही है

पुलिस भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। यह आज सुबह की घटना है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया शख्स बड़बड़ा रहा था। बाद में उसने दावा किया कि उसकी बॉडी में चिप लगा दिया गया है और उसे रिमोट से कंट्रोल किया जा रहा है। पुलिस ने बिना देरी किए जांच शुरू कर दी और शख्स का तुरंत MRI भी कराया। हालांकि MRI में कुछ भी ऐसा नहीं मिला। दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल अब शख्स को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

Advertisement

हिरासत में लिया गया शख्स बैंगलोर का रहने वाला है

हिरासत में लिया गया शख्स बैंगलोर का रहने वाला है, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के लोधी कालोनी दफ्तर में इस से पूछताछ चल रही है। अजित डोभाल अक्सर आतंकी संगठनों के निशाने पर रहते हैं। बीते दिनों उनके दफ्तर की रेकी का मामला भी सामने आया था। इसके बाद डोभाल की सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया था। वह केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह कई गंभीर मसलों को निपटाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *