सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

रूस के आसमान में खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला, एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर लगाई रोक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रूस के आसमान में खतरे को देखते हुए बड़ा फैसला, एयर इंडिया ने मॉस्को की उड़ानों पर लगाई रोक

एयर इंडिया ने दिल्ली से मॉस्को की अपनी उड़ानों पर रोक लगा दी है. पहले से तय उड़ानों को रद्द कर दिया है. सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया ने रशियन एम्बेसी से कहा है कि वो कैंसिल की गई उड़ानों के यात्रियों को पूरा रिफंड करेगा. रूस के आसमान और उसके आस पास में हो रही गतिविधियों के कारण वहाँ यात्रियों पर ख़तरा बना हुआ है. पर सवाल ये उठता है कि ये ख़तरा तो पिछले एक महीने से बना हुआ था पर उड़ानों को अब अचानक से क्यों रोका गया.

Advertisement

इसका कारण है अंतरराष्ट्रीय इंश्योरेंस एजेंसियों का आकलन

तो इसका कारण है अंतरराष्ट्रीय इंश्योरेंस एजेंसियों का आकलन. रशियन स्काई में थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए इंटरनेशनल इंश्योरेंस एजेंसियों से मॉस्को जाने या वहाँ से आने वाली उड़ानों पर इंश्योरेंस देने से मना कर दिया है इसीलिए एयर इंडिया ने अपनी मॉस्को उड़ानों को रोक दिया है.अब तक एयर इंडिया की हफ़्ते में दो उड़ाने दिल्ली से मॉस्को जा रही थीं. एयर इंडिया ने रशियन एंबेसी को सूचित किया है कि वो सभी यात्रियों को उनके टिकट का रिफंड देगा. फ़िलहाल, एबीपी न्यूज़ के सवाल पर एयर इंडिया ने उड़ानों को रोके जाने पर अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *