सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘इंडियाज गोट लेटेंट’ विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, इन सवालों के साथ शुरू हुई कार्रवाई

3 मिनट पढ़ें
इंडियाज गोट लेटेंट

'इंडियाज गोट लेटेंट' विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, इन सवालों के साथ शुरू हुई कार्रवाई

Advertisement

Indias Got Latent Controversy: ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ का विवाद बढ़ता ही जा रहा है. कंटेंट क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया ने समय रैना के शो में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर विवादित बयान दिया था. इस मामले में शो के मेकर्स और रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है और अब मुंबई पुलिस की टीम जांच में जुट गई है.

मुंबई पुलिस की टीम ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ के विवाद को लेकर कई पहलुओं पर जांच कर रही है. वे कई सवालों के जवाब तलाशते हुए इस मामले पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस इन तमाम सवालों की जांच करने के बाद आगे की लीगल करवाई करेगी.

  • ये कंट्रोवर्शियल शूट किस दिन हुआ था?
  • यह कंट्रोवर्शियल शूट कहाँ हुआ था?
  • इस कंट्रोवर्शियल शूट का कंटेंट क्या था?

रणवीर ने विवादित कमेंट पर मांगी माफी
बता दें कि रणवीर अलाहाबादिया ने कॉमेडी शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर कमेंट किया था. इसी बयान को लेकर विवाद मचा हुआ है. इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ के आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. ऐसे में रणवीर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए माफी मांग ली है. उन्होंने लिखा- ‘मेरा कमेंट न सिर्फ गलत था, बल्कि फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरी क्वालिटी नहीं है, मैं यहां सिर्फ सॉरी कहने के लिए आया हूं. जाहिर तौर पर मैं इसे इस तरह इस्तेमाल नहीं करना चाहता.’

Advertisement

कबूल की गलती होने की बात
रणवीर इलाहाबादिया ने आगे लिखा- ‘जो कुछ भी हुआ उसके पीछे मैं कोई रिफ्रेंस या कोई सफाई नहीं देने जा रहा हूं. मैं यहां सिर्फ माफी के लिए आया हूं. मुझसे पर्सनली फैसला लेने में चूक हुई. ये मेरी तरफ से अच्छा नहीं था. पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं, मैं उस तरह का शख्स नहीं बनना चाहता जो जिम्मेदारी को हल्के में लेता है और परिवार वो आखिरी चीज है जिसका मैं कभी अनादर करूंगा.’

रणवीर ने शो के मेकर्स से की ये रिक्वेस्ट (Ranveer Allahbadia Apologise)
यूट्यूबर ने वीडियो में आगे कहा- ‘मैं वादा करता हूं कि मैं बेहतर हो जाऊंगा. मैंने वीडियो के मेकर्स से वीडियो से असंवेदनशील हिस्सों को हटाने के लिए कहा है और आखिर में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मुझे अफसोस है. मुझे उम्मीद है कि आप एक इंसान होने के नाते मुझे माफ कर सकते हैं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *