सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Children Ban On Hajj: हज में बच्चों को ले जाने पर सऊदी अरब ने लगाया बैन, 14 देशों के लिए बदले वीजा नियम

2 मिनट पढ़ें
Children Ban On Hajj

Children Ban On Hajj: हज में बच्चों को ले जाने पर सऊदी अरब ने लगाया बैन, 14 देशों के लिए बदले वीजा नियम

Saudi Arabia Ban on children’s Hajj pilgrimage: सऊदी अरब ने हज को लेकर इस बार बड़ा फैसला किया है. सऊदी अरब के नए फैसले के मुताबिक अब बच्चों की हज में एंट्री बैन कर दी गई है. सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर ये फैसला लिया गया है. बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें हज करने से रोका गया है.

सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय का कहना है कि 2025 में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने आए हैं. बच्चों पर बैन भी इसी वजह से लगाया है कि उन्हें भीड़ भाड़ में होने वाली परेशानी से बचाया जा सके. हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं.

Nusuk app के जरिए करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन 
सऊदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले Nusuk app के जरिए या ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.आवेदकों को अपनी जानकारी सत्यापित कराने के साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले का भी पंजीकृत करना होगा.

किन-किन देशों पर होगा असर
सऊदी अरब के नए वीजा नियमों से अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्त्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया,इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन पर देश प्रभावित होंगे.

सऊदी अरब की सरकार ने इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है. नए नियमों के तहत, इन देशों के लोग केवल सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो कि 30 दिनों के लिए वैलिड होगा.

सऊदी अरब हज और उमरा को लेकर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है. 2024 में सऊदी अरब ने उमरा के दौरान ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास भीड़ जुटने के कारण फोटोग्राफी से लोगों को बचने की सलाह दी थी. मंत्रालय ने बिना परमिशन किसी की फोटो लेने और ज्यादा देर तक ग्रेट ग्रैंड मस्जिद के पास फोटोग्राफी करने से बचने को कहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *