सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टीम इंडिया में गड़बड़ घोटाला, हार्दिक-राहुल के साथ नाइंसाफी होने का दावा; पूर्व क्रिकेटर ने किया कटाक्ष

3 मिनट पढ़ें
टीम इंडिया

टीम इंडिया में गड़बड़ घोटाला, हार्दिक-राहुल के साथ नाइंसाफी होने का दावा; पूर्व क्रिकेटर ने किया कटाक्ष

Advertisement

India Possible Playing XI Champions Trophy: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी लाइन-अप में प्रयोग किए हैं. इस बीच एक बड़ा फैसला अक्षर पटेल को नंबर-5 पर प्रमोट करना रहा है. अक्षर को यहां तक कि केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से भी ऊपर बैटिंग के लिए भेजा जा रहा है. चाहे अक्षर ने पहले वनडे में फिफ्टी लगाई थी, लेकिन कुछ लोग उन्हें राहुल और हार्दिक से ऊपर भेजे जाने से खुश नहीं हैं.

टीम इंडिया की बैटिंग लाइन-अप में पहले चार बल्लेबाज लगभग पक्के हैं. रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं, तीसरे नंबर पर विराट कोहली और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रेयस अय्यर ने चौथा क्रम लगभग पक्का कर लिया है. मगर अक्षर पटेल को नंबर-5 पर भेजे जाने से पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा खुश नहीं हैं.

गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर प्रहार

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने चर्चा करते हुए कहा, “केएल राहुल नंबर-6 पर बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन क्या वो छठे क्रम के लिए सबसे बढ़िया खिलाड़ी हैं? यह बड़ा सवाल है. आप उनसे पहले एक बाएं हाथ के खिलाड़ी को भेज रहे हैं, नतीजन राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में रन नहीं बनाए हैं. अब आप क्या करेंगे?”

Advertisement

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का गलत इस्तेमाल

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि केएल राहुल छठे क्रम पर बैटिंग करते हैं तो बल्लेबाजी लाइन-अप में बहुत बड़ी गड़बड़ पैदा हो जाएगी. उन्होंने कहा, “केएल राहुल छठे, हार्दिक पांड्या सातवें और जडेजा आठवें क्रम पर बैटिंग करने आएंगे. मैं जडेजा को नंबर-8 पर देख सकता हूं लेकिन हार्दिक को सातवें क्रम पर नहीं. वो कम से कम 2 क्रम नीचे बैटिंग कर रहे हैं. मैं इसे कतई अच्छी रणनीति नहीं मानता.”

आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि ऋषभ पंत को अब तक प्लेइंग इलेवन में खेल लेना चाहिए था. उनके अनुसार पंत छठे क्रम पर बढ़िया विकल्प हो सकते हैं क्योंकि टीम को एक बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है. भारत अब भी सही कॉम्बिनेशन की तलाश में है और समय निकला जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *