सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

घोंडा से पांच बार चुनाव हारे भीष्म शर्मा टटोल रहे हैं रोहताश नगर की नब्ज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

घोंडा से पांच बार चुनाव हारे भीष्म शर्मा टटोल रहे हैं रोहताश नगर की नब्ज

* भनक लगते ही कार्यकर्ताओं में भारी रोष

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,एक ओर तो कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा में नियम बनाने जा रही है कि दो या दो से अधिक बार विधानसभा चुनाव हारे नेताओं को इस बार प्रत्याशी नहीं बनाएगी दूसरी ओर यमुना विहार तथा घोंडा से विधानसभा चुनाव पांच बार बुरी तरह से हारने वाले भीष्म शर्मा घोंडा से अब चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं उनकी नजरें बाबरपुर तथा रोहताश नगर विधानसभा पर पड़ने लगी है | दो बार कांग्रेस छोड़ चुके भीष्म शर्मा भाजपा की ओर से पिछला चुनाव बारपुर से लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें भारी विरोध के चलते टिकिट नहीं मिली थी | जिसके बाद सुभाष चोपड़ा नें उन्हें कांग्रेस में वापस ले घोंडा से टिकिट दे दी थी जहां पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी |

उल्लेखनीय है पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शीला दीक्षित नें भीष्म शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिसके बाद भीष्म भाजपा में शामिल हो गए थे | निगम चुनावों में जहां घोंडा के चारों वार्डों से कांग्रेस बुरी तरह से हार गई थी वहीं लोकसभा चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशी कन्हैया कुमार 58 हजार से अधिक वोटो से पिछड़ गए थे | कन्हैया की उम्मेदवारी का भी भीष्म नें जमकर विरोध किया था जिसकी पूरी जानकारी पार्टी तथा स्वयं कन्हैया कुमार को भी है जिसकी शिकायत कन्हैया कुमार नें पार्टी नेत्रत्व को कर रखी है | कन्हैया कुमार नें अपने चुनाव के दौरान भी भीष्म की उदासीनता तथा बेरुखी के बारे में पार्टी नेत्रत्व को अवगत कराया हुआ है |

ऐसा नहीं है कि भीष्म इन सब बातों से अनजान है लेकिन उन्हें भरोसा है पार्टी के कुछ दिल्ली स्तर के नेता उनकी पैरवी कर उन्हें रोहताश नगर से टिकिट दिलवा देंगे | बताया जा रहा है बाबरपुर से तो उन्हें मना कर दिया गया है लेकिन विपिन शर्मा की अस्वस्थता के चलते भीष्म रोहताश नगर सीट पर दावा जता रहे हैं | इतना ही नहीं भीष्म रोहताश नगर विधानसभा से अपनी पसंद के ब्लाक अध्यक्ष भी बनवाना चाहते है और उन्होंने अपने नजदीकी लोगो से राय लेनी भी शुरू कर दी है यदि मैं यहाँ से चुनाव लड़ता हूँ तो क्या रहेगा | इधर रोहताश नगर के स्थानीय नेता इस खबर से लामबंद हो गए हैं और किसी भी कीमत पर पांच बारे हारे व्यक्ति को अपने क्षेत्र से बर्दास्त करने के मूड में नहीं है | स्थानीय कार्यकर्ता और नेता इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव तथा प्रभारी दीपक बाबरिया सहित पार्टी हाईकमान से मिलने की योजना भी बना रहे हैं | आज बस इतना ही …..

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *