सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

ईशान किशन की हरकत के बाद सख्ते में बीसीसीआई, सभी खिलाड़ियों पर कसा जायेगा शिकंजा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ईशान किशन की हरकत के बाद सख्ते में बीसीसीआई, सभी खिलाड़ियों पर कसा जायेगा शिकंजा

आईपीएल में खेलने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास मैचों में खेलना होगा, जिसके बाद वह आईपीएल में खेल पाएंगे. इस पर बीसीसीआई बड़ा फैसला लेने के मूड में है.

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फर्स्ट क्लास क्रिकेट कम खेले हैं. ईशान किशन के आलोचकों का मानना है कि वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलना नहीं चाहते, उनका फोकस महज आईपीएल खेलने पर होता है. लेकिन अब बीसीसीआई कड़ा फैसला लेने के मूड में है. दरअसल, आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के खेलने के लिए बीसीसीआई कुछ फर्स्ट क्लास मैचों में खेलना अनिवार्य कर सकता हैं. यानी, आईपीएल में खेलने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास मैचों में खेलना होगा, जिसके बाद वह आईपीएल में खेल पाएंगे.

इस वजह से सख्त एक्शन के मूड में बीसीसीआई…

Advertisement

ऐसा कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने ईशान किशन से रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ खेलने के लिए कहा था. लेकिन ईशान किशन खेलना नहीं चाहते. झारखंड और राजस्थान के बीच यह मैच 16 फरवरी से खेला जाना है. बहरहाल, इसके बाद बीसीसीआई सख्त नियम बनाने के मूड में है. आईपीएल खेलने से पहले भारतीय खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास मैचों में खेलने होंगे, वरना वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है. ईशान किशन भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं ईशान किशन

बताते चलें कि आईपीएल में ईशान किशन मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं. मुंबई इंडियंस ने भारी-भरकम राशि खर्च कर ईशान किशन को अपने साथ जोड़ा था. आलोचकों का मानना है कि ईशान किशन समेत युवा खिलाड़ी फर्स्ट क्लास और डोमेस्टिक मैचों के बजाय महज आईपीएल खेलने पर तवज्जों देते हैं. ईशान किशन के अलावा हार्दिक पांड्या चोट से जूझ रहे हैं, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे. पिछले दिनों मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था. वहीं, इसके बाद रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *