सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सिंघू बॉर्डर पर आवाजाही बंद, रूट को किया गया डायवर्ट, पढ़ें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सिंघू बॉर्डर पर आवाजाही बंद, रूट को किया गया डायवर्ट, पढ़ें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

हरियाणा की सीमा से सटे दिल्ली के सिंघु में इस वक्त सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है. पैरामिलिट्री से लेकर दिल्ली पुलिस के हजारों जवान तैनात किए गए हैं.

किसानों के दिल्ली चलो (Delhi Chalo) के आह्वान के बीच ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) से आवाजाही नहीं हो रही है, जबकि मुबारका चौक (Mubarka Chowk) पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है. मुबारका चौक से हरियाणा (Haryana) जाने वाले वाहनों को लोनी बॉर्डर या रिंग रोड की ओऱ जाने वाले मधुबन चौक की तरफ डाइवर्ट किया जा सकता है. दूसरी, तऱफ सिंघु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं.

एक जानकारी के मुताबिक सिंघु बॉर्डर पर मौजूदा स्थिति को देखते हुए पैरामिलिट्री फोर्स की 20 कंपनी यानी लगभग 2000 जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 616 जवान, 12 डीएसपी, 20 एसीपी और इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है.

Advertisement

जानें टिकरी बॉर्डर का हाल

दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है. बैरिकेड्स के जरिए दिल्ली की तरफ आने जाने वाले दोनों रास्तों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है. सड़क के बीचों-बीच बड़े पत्थर रखकर नेशनल हाईवे नंबर-9 को ब्लॉक कर दिया गया है. टिकरी बॉर्डर से दिल्ली की तरफ जाने वाले अन्य रास्तों को भी बंद किया गया है. वज्र वाहनों में पुलिस कर्मी तैनात हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *