सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

2 मिनट पढ़ें
BCCI ने किया बड़ा ऐलान, IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

BCCI ने किया बड़ा ऐलान, IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

Advertisement

 

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन से जुड़ा बड़ा ऐलान एक फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कर दिया। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन की लिस्ट दो दिवसीय मेगा नीलामी के लिए फाइनल हो गई है। 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। 12 और 13 फरवरी 2022 को बेंगलुरु में आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन होना है, जिसमें दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे।

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड के मायने ये हैं कि वे या तो भारत के लिए या फिर किसी अन्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स के मायने ये हैं कि वे घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, लेकिन उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली है।

Advertisement

आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन

भारत के प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो ऑक्शन में श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंग्टन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इशांत शर्मा, उमेश यादव और हर्षल पटेल जैसे कई खिलाड़ी हैं, जिन पर मोटी बोली लग सकती है। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरेस्टो, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन और वनिंदु हसरंगा जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *