सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

आयुर्वेद नुस्खे से भी लौट सकती है चेहरे की चमक : डॉ.प्राजक्ता

3 मिनट पढ़ें
डॉ.प्राजक्ता

आयुर्वेद नुस्खे से भी लौट सकती है चेहरे की चमक : डॉ.प्राजक्ता

Advertisement

आयुर्वेद नुस्खे से भी लौट सकती है चेहरे की चमक : डॉ.प्राजक्ता

* घरेलू नुस्खे हो सकते हैं कारगर

– रविन्द्र कुमार –

नई दिल्ली ,सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है।इसके लिए जरूरी नहीं जाओ महंगे सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग केन्या ब्यूटी पार्लर का रुख करें,बल्कि चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए उसका खास ध्यान रखकर व स्किन स्पेशलिस्ट की बताये घरेलू नुस्खे को अमल कर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। पंचकर्म अस्पताल की स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्राजक्ता ने इस विषय पर अपने सुझाव साझा किए हैं जिन्हें अपना कर चेहरे की चमक को बरकरार रखा जा सकता है।

Advertisement

डॉ.प्राजक्ता बताती हैं अगर आपके सौन्दर्य में निरंतर आकर्षण कम होता जा रहा है।चेहरे की चमक भी जाती जा रही है। तो महंगे सौंदर्यीकरण उत्पादों पर निर्भर न रह कर खुद घरेलू नुस्खे अपनाकर अपने चेहरे की खोई चमक पुनः पा सकते हैं। पंचकर्म अस्पताल की डॉक्टर प्राजक्ता ने चेहरे को घरेलू नुस्खे से दुरुस्त करने के लिए सुझाव साझा किए हैं डॉक्टर ने मुताबिक जब झुर्रियां की समस्या हो उस समय एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू रस की मिलाकर लगाने से झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है।चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू के रस की मिलाकर कर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है।स्क्रबिंग के लिए टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें,चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। स्क्रब त्वचा की मृत कोशिकाओं,धूल इत्यादि को हटाकर रोमछिद्रों को बंद होने से रोकता है।

तैलीय त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर एक घंटे रखें,फिर उसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो ले,इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा। चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए टमाटर के रस में रूई भिगोकर दागों पर लगाएं।इससे काले धब्बे साफ हो जाएंगे इसी तरह मुहांसों से छुटकारे में आलू उबालकर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें,मुहाने ठीक हो जाएंगे। चेहरे क्लींजिंग के लिए चेहरे से मेकअप को हटाने व धूल मिट्टी से बचाव के लिए क्लींजिंग जरूरी है।इसके लिए चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। और इसे चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मले (इसके बाद धो लें) अगर आपकी त्वचा रूखी है तो नारियल के तेल में शहद और संतरे का रस मिलाकर इसे रूखी त्वचा पर लगाएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *