सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

आतिशी ने दिल्ली CM का पदभार संभाला, बगल में बड़ी कुर्सी लगाकर कहा- ‘अरविंद केजरीवाल…’

2 मिनट पढ़ें
आतिशी

आतिशी ने दिल्ली CM का पदभार संभाला, बगल में बड़ी कुर्सी लगाकर कहा- 'अरविंद केजरीवाल...'

Delhi CM Atishi News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार (23 सितंबर) को सचिवालय पहुंचकर सीएम पद का संभाल लिया. उनके दफ्तर में दो कुर्सियां लगाई गई हैं. इनमे खाली कुर्सी बड़ी है. इसके बाद आतिशी ने कहा कि चार महीने बाद इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल को बिठाएंगे.

मुख्यमंत्री पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह भरत जी ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया, वैसे ही मैं अगले चार महीने मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी. उन्होंने कहा कि आज मेरे मन की वही व्यथा है जो भरत जी की थी, जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे.

 

केजरीवाल ने कायम की नैतिकता की मिसाल

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने पिता द्वारा दिए गए एक वचन को निभाने के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया था. यही वजह है कि हम भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं. उनकी जिंदगी हम सबके लिए मर्यादा और नैतिकता की मिसाल है.

ठीक उसी तरह अरविंद केजरीवाल जी ने देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की मिसाल कायम की है.
पिछले दो साल में बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर झूठे मुकदमे लगाए. उन पर कीचड़ उछाले गए और गिरफ्तार किया गया. वह पांच माह से ज्यादा समय जेल में रहे. उनको बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

कुर्सी पर बैठने से इसलिए किया इनकार

जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी तो उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी एक दुर्भावना के तहत हुई. अगर कोई दूसरा नेता होता तो जमानत मिलने के बाद सीएम की कुर्सी पर बैठने में  दो मिनट भी नहीं लगाता. इसके उलट, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं तब तक इस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक दिल्ली के लोग  उनकी ईमानदारी पर फिर से भरोसा नहीं जता देते.

आतिशी ने दो दिन पहले अपने मंत्रिमंडल स​हयोगियों के साथ दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. आज उन्होंने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल ली. बताया जा रहा है कि वह सोमवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक बुलाकर कुछ अहम फैसले लेने वाली हैं. इस बीच सूचना यह भी है कि दिल्ली विधानसभा का सत्र 26 और 27 सितंबर को होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *