सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

‘लापता लेडीज’ की ऑस्कर में एंट्री पर गदगद हुईं किरण राव, लीड रोल निभाने वाली नितांशी गोयल ने भी किया रिएक्ट

5 मिनट पढ़ें
'लापता लेडीज

'लापता लेडीज' की ऑस्कर में एंट्री पर गदगद हुईं किरण राव, लीड रोल निभाने वाली नितांशी गोयल ने भी किया रिएक्ट

Laapataa Ladies Entry In Academy Award 2025: चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान ‘द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में एंट्री की घोषणा की. इस गुड न्यूज के आने के बाद फिल्म की डायरेक्टर किरण राव और टीम ने खुशी जताई है. किरण अपनी फिल्म के ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में ऑफिशियल एंट्री पर काफी खुश है.

बता दें कि जहां इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है. वहीं इसे किरण, आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. तो वहीं रवि किशन, नितांशी गोयल, प्रतिभा राणा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम ने अहम रोल निभाया है. फिल्म इसी साल 1 मार्च को रिलीज हुई थी.

किरण राव ने कहा- मैं बहुत सम्मानित और खुश हूं 

किरण राण ने अपनी फिल्म की ऑस्कर में एंट्री पर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि, ‘मैं बहुत सम्मानित और खुश हूं कि हमारी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के रूप में चुना गया है.

 

यह सम्मान मेरी पूरी टीम की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, जिनके समर्पण और जुनून ने इस कहानी को जीवंत बना दिया. सिनेमा हमेशा लोगों को कनेक्ट करने, सीमाओं को पार करने, और महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने का एक मजबूत जरिया बन रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी, जैसे ये इंडिया में सभी के द्वारा खूब पसंद की गई है.

मैं पूरी कास्ट और क्रू का भी शुक्रिया अदा करती हूं

किरण ने आगे लिखा कि, ‘मैं सिलेक्शन कमिटी और इस फिल्म में विश्वास रखने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं. इस साल इतनी सारी कमाल की भारतीय फिल्मों में से चुना जाना एक बड़ा सम्मान है, जो सभी इस मान्यता के हकदार हैं. मैं आमिर खान प्रोडक्शंस और जियो स्टूडियोज को उनके इस विजन में उनके मजबूत समर्थन और विश्वास के लिए अपना दिल से धन्यवाद देना चाहती हूँ.

इतने टैलेंटेड और पैशनेट प्रोफेशनल्स के टीम के साथ काम करना एक सम्मान रहा है, जिन्होंने इस कहानी को सुनाने के लिए मेरी कमिटमेंट को शेयर किया है. मैं पूरी कास्ट और क्रू का भी दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिनके टैलेंट, डेडीकेशन और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को मुमकिन बनाया. यह सफर इस शानदार कोलैबोरेशन और ग्रोथ से भरा अनुभव रहा है.

दर्शकों को कहना चाहूंगी कि, आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए सब कुछ है.इस फिल्म पर आपका विश्वास हमें फिल्म मेकर्स के रूप में क्रिएटिव बाउंड्रीज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. इस शानदार सम्मान के लिए एक बार फिर धन्यवाद. हम इस सफर को आगे बढ़ाने के लिए बहुत उत्साहित हैं.’

नितांशी गोयल बोलीं- सपने पूरे हो रहे हैं

 

ऑस्कर के लिए भेजी गई ‘लापता लेडीज’ को लेकर नितांशी गोयल ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने फिल्म में अहम रोल निभाया था. नितांशी ने एबीपी न्यूज संग बातचीत में कहा कि, ‘सपना था तो ही था, बहुत मेनिफेस्टेशन भी थी, बहुत इच्छा थी मेरी और मेरी ही नहीं, पूरी टीम की कि हमारी फिल्म ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री के तौर पर सेलेक्ट हो.

जब हम पैनल डिश्कशन में भी बैठे थे तो बार बार हमारे मन में यही आता था कि काश! हमारी फिल्म का सेलेक्शन हो जाए और आज जब मैंने ये न्यूज़ देखी तो मैं बहुत बहुत ग्रेटफुल हूं, शुक्रगुजार हूं किरण मैम, आमिर सर, जिओ स्टूडियोज का जिन्होंने हम सबको इस तरह से उड़ने का मौका दिया. दर्शकों का खासतौर पर शुक्रिया, जिन्होंने हमें इतना ज्यादा प्यार दिया. उनके प्यार की वजह से हमने इतने बड़े बड़े सपने देखे, उनकी वजह से सपने पूरे भी हो रहे हैं.

उम्मीद रखेगें कि फिल्म जीत जाए

नितांशी ने आगे बताया कि, जब ये उम्मीद रखी है कि ये फिल्म इंडिया से जा सकती है तो ये उम्मीद भी रखेगें कि फिल्म जीत जाए…उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म ऑस्कर जीतेगी, और जीतेगी तो ये एक बहुत बड़ा माइल स्टोन होगा. वैसे सेलेक्शन ही हमारे लिए बहुत बड़ा माइलस्टोन है. बेस्ट फ़िल्म जीते, ये उम्मीद करती हूं… मुझे लगता है कि फिल्म में जो जज्बात हैं उसमें राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सभी तरह के दर्शकों के दिलों को छुआ है. हमारी फिल्म ये भी दिखाती है कि कैसे सिनेमा विभिन्न संस्कृतियों तक पहुंचकर कहानियों और भावनाओं को आकार देता है. जब बाहर के दर्शक भी इतना कनेक्ट कर रहे हैं हमारी फिल्म से तो और प्यार देकर तो हमें जितवा भी दें.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *