सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Cleanliness दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की सभी योजनाएं सिर्फ दिखावा है और कुछ नहीं : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Cleanliness दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की सभी योजनाएं सिर्फ दिखावा है और कुछ नहीं : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह कूड़ा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ किया है। राजधानी में यह विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करना, कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को साफ बनाकर आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अभियान पर बात करते हुए कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद, दिल्ली कांग्रेस के महासचिव हाजी जरीफ ने कहा कि यह अभियान सिर्फ दिखावा है, फरेब है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने पहले भी ऐसे कई अभियान शुरू किए हैं लेकिन उनके सभी अभियान हवा हवाई और झूठे ही साबित हुए हैं।
श्री जरीफ ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम सिर्फ अलग अलग अभियान की घोषणा ही करती है, धरातल पर कोई काम नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज तक दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने अपने द्वारा घोषित किए गए अभियानों के तहत कोई काम नहीं किया। श्री जरीफ ने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम सिर्फ दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के लिए इन अभियानों को चलाती है ताकि लोगों में यह झूठा संदेश जाए कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम लोगों के हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम को यह सलाह देता हूं कि झूठा दिखावा करना बंद करे और सच में लोगों के लिए काम करना शुरू करे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *