Home मैं भी रिपोर्टर Goswami Tulsidas गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Goswami Tulsidas गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

0
3

Goswami Tulsidas गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : लालकिला स्थित गोस्वामी तुलसी दास चौक पर, सनातन धर्म महासभा दिल्ली के तत्वावधान मे गोस्वामी तुलसी दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चाँदनी चौक के निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता ने गोस्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सनातन धर्म महासभा दिल्ली के प्रधान सुशील कुमार गोयल, उप प्रधान वीरेंद्र गुप्ता, उप प्रधान भव्य गुप्ता, संगठन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता, प्रबंध सचिव यश पाल गुप्ता, कार्यालय सचिव संजय शर्मा ने सुमन कुमार गुप्ता का अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रसाद दे कर स्वागत किया। श्री निवास संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने स्वस्ति वाचन पाठ कर गोस्वामी श तुलसीदास की प्रतिमा का अभिषेक किया।
सनातन धर्म महासभा दिल्ली के मंत्री सुरेन्द्र मोहन गुप्ता ने सुमन कुमार गुप्ता से अनुरोध किया कि पड़ोस में बगीची माधो दास है, जहाँ मुगल बादशाह अकबर ने गोस्वामी जी को कैद किया था | मुख्यमंत्री जी से कह कर जैसे मरघट वाले हनुमान जी का कॉरिडोर बनाया जा रहा है, उसी तर्ज पर यहां का जीर्णोद्धार किया जाए और ऐतिहासिक धरोहर घोषित किया जाए। सुमन कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि, एक दिन चल कर देख लेंगे , और इस कार्य को क्रियान्वित करेंगे। माल्यार्पण और स्वागत सत्कार के बाद, प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here