सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

विधानसभा के भीतर आतिशी तो बाहर सौरभ घेरेंगे भाजपा को : सुभाष चन्द्र लाला

2 मिनट पढ़ें
सुभाष चन्द्र लाला

विधानसभा के भीतर आतिशी तो बाहर सौरभ घेरेंगे भाजपा को : सुभाष चन्द्र लाला

Advertisement

विधानसभा के भीतर आतिशी तो बाहर सौरभ घेरेंगे भाजपा को : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पार्टी हित में लगातार सराहनीय तथा मजबूत फैसले लिए जा रहे है | निश्चित रूप से पार्टी के इन निर्णयों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी | यह कहना है आम आदमी पार्टी विश्वास नगर के वार्ड अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को पार्टी ने दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बना यह संदेश दिया है पार्टी दिल्ली को भाजपा के हवाले नहीं छोड़ सकती |

भाजपा की तानाशाही का जवाब देने के लिए पार्टी नें जमीन से जुड़े युवा नेता सौरभ भारद्वाज को कमान सौंप दी है | सौरभ भारद्वाज एक प्रखर वक्ता तो हैं ही उनमें सन्गठन नेत्रत्व की भी कमाल की क्षमता है ,सभी को साथ लेकर चलना जानते है वे | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं सौरभ भारद्वाज ज्यादातर कार्यकर्ताओं को नाम से जानते है तथा सभी के साथ उन्हें कार्य करने का लम्बा अनुभव है | आन्दोलन से निकली पार्टी से सौरभ शुरुवाती दिनों से ही जुड़े हैं | तीन बार लगातार विधानसभा का चुनाव जीतने के साथ-साथ वे कई विभागों के मंत्री भी रहे हैं लिहजा उन्हें अच्छा खासा अनुभव है जो सन्गठन चलाने में काम आएगा |

Advertisement

सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं जहां विधानसभा के भीतर विपक्ष की नेता आतिशी भाजपा सरकार की तानाशाही से मुकाबला करेगी वहीं विधानसभा के बाहर सडकों पर सौरभ भारद्वाज भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले | सौरभ भारद्वाज भाजपा को याद दिलाते रहेगें भाजपा नें विधानसभा चुनावों के दौरान जनता से क्या-क्या वादे किये थे और उन्हें क्यों नहीं पूरा किया जा रहा | सुभाष चन्द्र लाला कहते है इससे पूर्व दिल्ली सरकार में कई विभागों का काम संभाल चुके सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की समस्याओं का भी पूरा ज्ञान है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *