Home आमने सामने दिल्ली की भाजपा सरकार जुट गई है लोगो की समस्याओं को हल...

दिल्ली की भाजपा सरकार जुट गई है लोगो की समस्याओं को हल करने में : रीना माहेश्वरी

0
85
रीना माहेश्वरी
दिल्ली की भाजपा सरकार जुट गई है लोगो की समस्याओं को हल करने में : रीना माहेश्वरी

दिल्ली की भाजपा सरकार जुट गई है लोगो की समस्याओं को हल करने में : रीना माहेश्वरी

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेते ही लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए जी जान से जुट चुकी है | यह कहना है रोहताशनगर विधानसभा के अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना माहेश्वरी का | रीना माहेश्वरी कहती हैं खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अधिकारियों के साथ सड़क पर उतर चुकी है और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर लोगो की समस्याएं जानने के लिए पहुंच रही है | इसी तरह जल मंत्री प्रवेश वर्मा हों या शिक्षा मंत्री आशीष सूद सभी के सभी मंत्री लोगो के बीच पहुंच समस्याओं का समाधान करा रहे हैं |

रीना महेश्वरी कहती हैं उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना भी सरकार के कदम से कदम मिला कर लोगो के बीच पहुंच अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं | डबल इंजन की सरकार का असर अधिकारीयों पर भी देखने को मिल रहा है | ऐसे में अब लापरवाह अधिकारीयों की खैर नहीं | कल ही दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा नें पड़पड़ गंग क्षेत्र में लापरवाही बरतने वाले एक अभियंता को निलम्बित करने की सिफारिश कर लापरवाह अफसरों को संदेश दे दिया है अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी |

रीना महेश्वरी कहती हैं पिछले सालों में जिस तरह से मानसून के दौरान दिल्ली की सडकें तालाब बना जाया करती इस बार सरकार की सजकता के चलते ऐसा नहीं होगा | विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा अधिकारीयों के साथ छोटे तथा बड़े नालों की सफाई सिस्टम का खुद बारीकी से निरिक्षण कर रहे हैं | और उन्होंने साफ़ तौर से निर्देश दे दिए हैं अब सभी अफसरों को जमीन पर उतर कर काम करना होगा | केवल दफ्तरों में बैठकर ही काम नहीं होगा | रीना माहेश्वरी कहती है दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड और पीडब्ल्यूडी विभाग की समस्या के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए है ताकि जनता को कोई परेशानी नहीं हो | उन्होंने बताया जल बोर्ड की शिकायत के लिए – 1916 तथा पीडब्ल्यूडी की शिकायत के लिए 1908 जारी किये गए है | इन नम्बरों के जारी होने से आम जनता की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकेगा | रीना महेश्वरी कहती हैं बीते दस सालों में अफसरशाही और लापरवाह मंत्रियों की कार्यशैली से दिल्ली काफी पीछे हो गई है लेकिन अब दिल्ली सरकार की सजगता के चलते सब ठीक हो जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here