बढने लगे डेंगू और मलेरिया के मामले : परमानन्द शर्मा
* ट्रिपल इंजन सरकार को करने चाहिए इंतजाम
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : मानसून के दौरान जलभराव से निपटने में नाकाम रही ट्रिपल इंजन सरकार की लापरवाही से राजधानी दिल्ली में अब जल जनित बीमारियों नें आहट दे दी है | और शहर में मलेरिया तथा डेंगू के मामले आने शुरू हो गए है | यह कहना है बाबरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रभारी तथा राम नगर वार्ड से नगर निगम का चुनाव लड़े परमानन्द शर्मा का |
परमानन्द शर्मा कहते है दिल्ली सरकार नें लगातार दावा किया था मानसून से निपटने के तमाम इंतजाम कर लिए गए है और बरसात के दौरान शहर में कहाँ भी जलभराव नहीं होगा लेकिन ट्रिपल इंजन सरकार के तमाम दावे बरसात में बहते दिखे | इतना ही बरसात के बाद जलभराव से निपटने के इंतजाम भी बौने ही साबित दिखे जिसके चलते मच्छर पनपने लगे और बीमारिन भी बढने लगी |
परमानन्द शर्मा कहते हैं बरसात का पानी जमा होने से राजधानी में जल जनित बीमारियां तेजी से फैल रही हैं ट्रिपल इंजन की सरकार इस ओर सुस्त दिखाई दे रही है | मानसून आए 20 दिन से अधिक समय हो गया है आंकड़े बताते हैं दिल्ली में डेंगू के करीब ढाई सौ मामले मलेरिया सौ से ज्यादा और कई मामले चिकनगुनिया के भी सामने आ चुके है और दूसरी डीबीसी विभाग में खाली पदों पर भर्ती ना करा पाना बीजेपी की दिल्ली दिल्ली और निगम सरकार की नाकामियों को दर्शाता है।
परमानन्द शर्मा कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार भी आम आदमी पार्टी की तरह लापरवाही बरतती दिख रही है | आप पार्टी के शासन के दौरान भी जल जनित बीमारियों नें लोगो को काफी परेशान किया था | सरकार की नाकामी के कारण राजधानी में मच्छरों से होने वाली बीमारियां जानलेवा साबित हो रही है। 2023 में मलेरिया से 30, डेंगू से 538 लोगों की मौत हुई थी। जबकि पिछले वर्ष 2024 में डेंगू के 6391 मामले केस दर्ज हुए और 11 लोगों की मृत्यु हुई।
सरकारें हर वर्ष मच्छरों की रोकथाम में नाकाम साबित हो रही है। परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली नगर निगम की घोर लापरवाही के चलते डीबीसी विभाग में बड़ी संख्या में स्वीकृत पदों में से पड़ रिक्त पड़े हैं , मलेरिया निरीक्षक के 150 पद स्वीकृति के बाद 92 खाली है, जबकि सहायक मलेरिया निरीक्षक के 600 स्वीकृत पद के बाद 391 पद खाली है और एमटीएस के 5176 पदों की स्वीकृत पर 279 पद खाली रहना भाजपा की बड़ी नाकामी है। उन्होंने कहा कि जब जगह-जगह पानी भरने के कारण जहां डेंगू, मलेरिया का खतरा बढ़ गया है वहीं लगभग 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम करने वाले डीबीसी कर्मचारी हड़ताल पर जाने की तैयारी करना भाजपा की नाकामी को साबित करता है। परमानन्द शर्मा कहते है सरकार को खली पड़े पदों पर अवलिम्ब भर्ती करनी चैये शहर में दवा का छिडकाव तथा पर्याप्त मात्र में फोगिंग का इंतजाम कराना चाहिए ताकि लोगो को राहत मिल सके |



