सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूत और बेहतरीन बना रही है रेखा गुप्ता सरकार : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूत और बेहतरीन बना रही है रेखा गुप्ता सरकार : विनोद जायस

Advertisement

स्वास्थ्य सिस्टम को मजबूत और बेहतरीन बना रही है रेखा गुप्ता सरकार : विनोद जायस

* घर बैठे ही लाभ उठा सकेगें स्वास्थ्य सिस्टम का लोग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ट्रिपल इंजन की सरकार राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है | रेखा गुप्ता सरकार का प्रयास है दिल्ली के लोगो को एक ही छत के नीचे सस्ता तथा बेहतरीन इलाज मिल सके | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते है अपने पांच माह के शासन में रेखा गुप्ता सरकार नें दिल्ली के विकास के लिए अनेक योजनाएं बना डाली हैं जिन पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में दिल्ली की जनता को ट्रिप; इंजन सरकार के फायदे दिखने लगेगें |

विनोद जायस कहते है इतने कम समय में कोई भी सरकार इतनी तेजी से काम नहीं कर सकती ,जहां अपने शासन के दस साल में आम आदमी पार्टी की सरकार केवल भ्रष्टाचार में लिप्त रही वहीं रेखा गुप्ता सरकार विकास की रफ्तार को तेजी से गति देने में लगी है |

विनोद जायस कहते हैं दिल्ली के लोगों को बेहतर इलाज और मजबूत स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को तीन बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं की शुरुआत की। दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हॉस्पिटल इनफार्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम , 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 नए जन औषधि केंद्रों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इलाज डिजिटल होगा, दवाएं सस्ती मिलेंगी और मेडिकल सेवाएं सबको आसानी से उपलब्ध होंगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में अब तक 93 लाख आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनाए जा चुके हैं। हर दिल्लीवासी को एक डिजिटल हेल्थ कार्ड मिलेगा। इससे वह किसी भी अस्पताल में अपना इलाज आसानी से करा सकेगा। इससे ओं.पी.डी., टेस्टिंग, रेडियोलॉजी, मेडिकल रिकॉर्ड, बिलिंग और एंबुलेंस जैसी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मरीज को ओपीडी के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे डॉक्टर से समय ले सकते हैं। मरीज अब लैब रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड, टेस्ट और बिलिंग की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकेंगे। यह सिस्टम केंद्र सरकार के सहयोग से बनाया गया है। विनोद जायस कहते हैं अभी तक यह सुविधा निजी अस्पतालों में थी लेकिन अब सरकारी अस्पतालों में भी यह सुविधा होने से लोगो को फायदा होगा |

विनोद जायस कहते हैं फिलहाल यह सुविधा दिल्ली के 35 सरकारी अस्पतालों में शुरू हो चुकी है और धीरे-धीरे इसे सभी पब्लिक हेल्थ संस्थानों तक विस्तार दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में इसका औपचारिक उद्घाटन किया और कहा, “अब लोगों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सब कुछ डिजिटल हो रहा है | विनोद जायस कहते हैं इस योजना के शुरू होने से दिल्ली के लाखों लोग लाभान्वित होंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *