Home मैं भी रिपोर्टर Arun Tomar: बड़े बड़े वादे करने के बजाए काम करना शुरू करे...

Arun Tomar: बड़े बड़े वादे करने के बजाए काम करना शुरू करे दिल्ली सरकार : अरुण तोमर

0
20

Arun Tomar: बड़े बड़े वादे करने के बजाए काम करना शुरू करे दिल्ली सरकार : अरुण तोमर

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त और सितंबर की बारिश में फसलों को हुए नुकसान के मद्देनजर प्रभावित किसानों को 75 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने के लिए 33.31 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। इसी विषय पर बात करते हुए घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह योजना भी अन्य योजनाओं की तरह ही सिर्फ कागजी योजना साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस राशि से किसानों को कोई फायदा नहीं मिलेगा बल्कि यह राशि देकर दिल्ली सरकार यह दिखाना चाहती है कि उन्हें किसानों की बहुत फिक्र है। श्री तोमर ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह योजना किसानों के हित में कम बल्कि दिखावटी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अभी तक अपने वह वादे ही पूरे नहीं किए जो उन्होंने चुनाव के समय दिल्ली की जनता से किए थे। श्री तोमर ने कहा कि ना तो यमुना जी की साफ सफाई का काम हुआ, ना दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए कोई काम हुआ, ना ही महिलाओं के खाते में अभी तक 2500 रुपए प्रति माह आने शुरू हुए, ना ही लोगों को त्योहारों पर मुफ्त सिलेंडर मिलना शुरू हुआ और ना जाने कितने ही ऐसे वादे थे जो समय के साथ सिर्फ जुमले ही साबित हुए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सिर्फ बड़े बड़े वादे ही करती है, धरातल पर कोई काम नहीं करती। श्री तोमर ने कहा कि दिल्ली की जनता को दिल्ली सरकार के किसी भी वादे के ऊपर कोई भरोसा नहीं है और जब तक दिल्ली की जनता को कोई लाभ मिलना शुरू ना हो जाए तब तक दिल्ली सरकार के हर वादे को हवा हवाई ही माना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here