सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्मा

नई दिल्ली ( रवि कुमार ) : इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आज शिक्षक, कवि एवं सामाजिक पुरोधा निरंजन सिंह त्यागी का जन्मदिवस भारती पब्लिक स्कूल, स्वास्थ्य विहार, दिल्ली में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में लगभग 150 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसरोवर पार्क के प्रधान एवं प्रमुख समाजसेवी परमानंद शर्मा ने की। उनके साथ मंच पर डॉ. रामनिवास योगाचार्य, रमेश बाबू शर्मा व्यस्त, बुद्ध राम त्यागी, चौधरी हरपाल सिंह एवं राजेश बत्रा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी संजीव शर्मा ने अपने साथियों—जगदीश जी, बिष्ट जी एवं नेगी जी के साथ उत्तर प्रदेश से आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर श्री संजीव शर्मा जी ने बताया कि इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन मुख्यतः शैक्षिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में पिछले 10 वर्षों से अग्रणी रूप से कार्य कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में अभिषेक शर्मा, आरूषी शर्मा, हजारा सिंह व राघव गर्ग ने संस्था के शैक्षिक योगदान और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में रमेश बाबू शर्मा, सुनहरी लाल, जतिन बाबा एवं सुश्री रेणु शर्मा ने अपने काव्य पाठ से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक विपिन शर्मा, रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन, भारती पब्लिक स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर राजेश बत्रा, हिंदी अकादमी के डिप्टी सेक्रेटरी ऋषि शर्मा, सीबीएसई के डिप्टी सेक्रेटरी कमूठी जी तथा प्रीत पब्लिक स्कूल से करण मुटनेजा ने निरंजन सिंह त्यागी को जन्मदिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम में परम शक्ति सेवा संस्था, मानसरोवर पार्क वेलफेयर एसोसिएशन, दधीची देहदान समिति, हिंद केसरी सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन एवं अन्य संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सहभागिता दिखाई। आयोजन में रविंद्र मल्होत्रा, दीपक शर्मा, बुधराम त्यागी, चौधरी जगपाल सिंह, राजेश कुमार, विदेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राम अवतार गुप्ता तथा मुदिता शर्मा, सोनिया शर्मा व मोनिका शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया |

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *