सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पागल कहे जाने से नाराज बेटे ने मां को चाकू से गोद कर उतारा के मौत के घाट, फिर घर में लगा दी आग

3 मिनट पढ़ें

पागल कहे जाने से नाराज बेटे ने मां को चाकू से गोद कर उतारा के मौत के घाट, फिर घर में लगा दी आग

सेक्टर 48 की विपुल ग्रीन सोसायटी के टावर 3 की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में कोलकाता मूल का एक परिवार रहता है. महिला का पति एक सप्ताह पहले कोलकाता गया था.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में एक मां द्वारा बेटे को पागल कहना इस वक्त भारी पड़ गया जब महिला ने अपने बेटे को पागल के दिया तो बेटे ने मां को चाकू से गोद डाला. चाकू मारने के बाद बेटे ने घर को भी आग लगा दी.

एक 59 वर्षीय महिला की उसके मानसिक रूप से अस्थिर बेटे द्वारा उनके फ्लैट में आग लगाने के बाद दम घुटने से महिला की मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के बेटे को भी बचाया. पुलिस ने बताया कि आग से फ्लैट लगभग जलकर खाक हो गया. जिसमे महिला भी जल गई.

16 साल से चल रहा था बेटे का इलाज

पड़ोसियों ने बताया कि मृतक महिला का 26 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले 16 साल से उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को देखभाल के लिए एक एनजीओ को सौंप दिया गया है, जबकि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

कोलकाता मूल का है परिवार

सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अर्जुन के मुताबिक सेक्टर 48 की विपुल ग्रीन सोसायटी के टावर 3 की चौथी मंजिल पर एक फ्लैट में कोलकाता मूल का एक परिवार रहता है. पुलिस ने बताया कि महिला का पति एक सप्ताह पहले कोलकाता गया था और महिला और उसका बेटा घर पर थे. पुलिस ने कहा कि दो दिन पहले मां-बेटे के बीच झगड़ा हुआ था.

उसके बाद आधी रात को जब महिला के बेटे ने अपनी मां के साथ लड़ाई की फिर उसको चाकू मारा और कमरे में आग लगा दी और अपने कमरे में चला गया, लेकिन आग पूरे फ्लैट में फैल गई. पुलिस ने कहा जब पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसने दरवाजा भी नहीं खोला और पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया.

फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. रानू शाह के रूप में पहचानी जाने वाली महिला बेहोश पाई गई और जली हुई अवस्था में पाई गई. पुलिस ने बताया कि उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है

पुलिस इंस्पेक्टर अर्जुन ने बताया कि हमने घटना के बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. चूंकि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है और उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है. इसलिए कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. हमने आज पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *