सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खतरनाक तूफान में भी एयर इंडिया के विमान ने की सेफ लैंडिंग, वीडियो देख हर कोई हो गया पायलट का मुरीद

3 मिनट पढ़ें
खतरनाक तूफान में भी एयर इंडिया के विमान ने की सेफ लैंडिंग

खतरनाक तूफान में भी एयर इंडिया के विमान ने की सेफ लैंडिंग

Advertisement

खतरनाक तूफान में भी एयर इंडिया के विमान ने की सेफ लैंडिंग, वीडियो देख हर कोई हो गया पायलट का मुरीद

ब्रिटेन में शक्तिशाली तूफान यूनिस पिछले काफी दिनों से चर्चा में है. इसके कारण पूरे पश्चिमी यूरोप में अब तक कई लोगों की मौत हो गई और इसका असर उड़ानों, ट्रेनों पर भी पड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है. जिसमें एक एयर इंडिया के प्लेन को खराब मौसम के कारण हवा में बुरी तरह हिलते-डुलते देखा जा सकता है.

एयर इंडिया के पायट की स्किल काम आती है और

ऐसे मौके पर एयर इंडिया के पायट की स्किल काम आती है और वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए प्लेन को सेफ लैंड करा देता है. इस वीडियो में स्टॉर्म यूनिस के बीच हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने वाली उड़ानों को देखा जा रहा है. इसी दौरान एक एयर इंडिया के विमान को लैंड करते देखा जा रहा है. जो कि आसमान में तेज हवा के झोंकों के जूझते हुए सेफ लैंडिंग की कवायद में लगा. जिसे देख किसी की भी सांसें अटक सकती हैं. यह विमान एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइन बताया जा रहा है.

यह विमान एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइन बताया जा रहा है

इस वीडियो में स्टॉर्म यूनिस (Strom Eunice) के बीच हीथ्रो हवाई अड्डे (Heathrow Airport) पर उतरने वाली उड़ानों को देखा जा रहा है. इसी दौरान एक एयर इंडिया (Air India) के विमान को लैंड करते देखा जा रहा है. जो कि आसमान में तेज हवा के झोंकों के जूझते हुए सेफ लैंडिंग की कवायद में लगा. जिसे देख किसी की भी सांसें अटक सकती हैं. यह विमान एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइन बताया जा रहा है.

Advertisement

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है. जिसे देख हर कोई पायलट की तारीफ कर रहा है. किरण बेदी (Kiran Bedi) ने ट्विटर पर कैप्शन में लिखा ‘एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन में चल रहे तूफान यूनिस के बीच सुरक्षित रूप से उतरी. कुशल एयर इंडिया पायलट को बधाई.’ एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा कि यकीनन ऐसे तूफान में लैंड करना हमेशा मुश्किलों से भरा होता है. लेकिन पायलट अपने कौशल की बदौलत इस काम को आसानी से कर लेता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *