सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गुजरात में जहरीली शराब से अब तक 24 की मौत, 47 से ज्यादा की हालत गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुजरात के बोटाद जिले में रविवार रात जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का आंकड़ा 24 पहुंच गया है। 47 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। डीजीपी आशीष भाटिया ने मीडिया के समक्ष इसकी पुष्टि की है। इस मामले में दो दर्जन मौतों के बाद प्रशासन में हड़कप मच गया है। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्ध शराब तस्करों को हिरासत में ले लिया है। सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी की अध्यक्षता में पूरे मामले की जांच सौंपी है। भारतीय ट्राईबल पार्टी के विधायक महेश वसावा ने की पीड़ितों से मुलाकात कर कहा कि राज्य में शराबबंदी के नाम पर हफ्ताखोरी चल रही है। मृतकों के परिजनों के लिए 50-50 लाख की सहायता की मांग की। शाम होते-होते जहरीली शराब के कारण लोगों के मरने की खबर आने लगी। भावनगर रेंज आईजी अशोक यादव ने इस घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। पुलिस उपाधीक्षक इसका नेतृत्व करेंगे। धंधुका के विधायक राजेश गोहिल ने दावा किया है कि अहमदाबाद जिले की दम डूबा तहसील के कई गांव में अब तक एक दर्जन लोगों की मौत हुई है तथा दो दर्जन लोगों की हालत खराब है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोषी एवं प्रवक्ता मनहर पटेल ने भाजपा सरकार को दोषी बताते हुए कहा है कि सरकार की भ्रष्ट नीति के कारण राज्य में गांव से गांधीनगर तक भ्रष्टाचार फैला है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है माफिया व अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग पुलिस अधिकारियों को भी धमकाने लगे हैं। महात्मा गांधी के गुजरात में राज्य की स्थापना के साथ ही शराब बंदी लागू की गई थी लेकिन भाजपा की भ्रष्ट नीति के कारण आज शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *