115 बार रक्तदान कर चुके हैं अभिमन्यु गुलाटी हर साल बढ़ रहा है नेकी का कारवां
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अटल रक्त अभियान के तहत यमुनापार में रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान की अलख जगाने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुलाटी जो पिछले 31 सालों से लगातार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करते है और करें भी क्यों ना शिविर के आयोजक अभिमन्यु गुलाटी स्वयं भी अभी तक 115वीं बार रक्तदान जो कर चुके हैं | विभिन्न सामजिक,धार्मिक तथा राजनैतिक दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में श्री गुलाटी के निमन्त्रण पर शिविर में पहुंचते है अनेक लोग रक्तदान करते है तो बाकी उनका उत्साह बढाते हैं |
लोगो को उनके इस आयोजन का इंतजार रहता है शिविर में पहुंचने वाले सभी लोगो का श्री गुलाटी दिल खोलकर स्वागत करते है उनका सम्मान करते है और शायद यही वजह है उनके इस नेकी के कारवां में हर साल बढ़ोतरी देखने को मिलती है | पीपुल्स राइट फ्रंट के संस्थापक अभिमन्यु गुलाटी ना केवल पूर्वी दिल्ली में अपितु अब दिल्ली भर में पापुलर हो चुकें हैं | आलम यह है कि इस कार्य की वजह से वे हजारों लोगो की प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं और अनेक युवा उनसे प्रेरणा ले ना केवल रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेते हैं अपितु रक्तदान भी करते हैं |
कार्यक्रम में क्षेत्र की समाजसेविका रही स्व. ललिता पांचाल को भी याद किया ग
या और एक तरह से यह शिविर उन्ही को समर्पित भी रहा | लोगो नें ललिता जी को भी पुष्पांजली अर्पित की | अभिमन्यु गुलाटी नें तमाम रक्तदाताओं के साथ-साथ आगुन्तकों तथा सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा आप सभी की आहुति से यह पवित्र यज्ञ सम्पन्न होता है | वे कहते हैं सभी के आशीर्वाद से यह मुश्किल काम आसान हो जाता है जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक तो जरुरतमन्द लोगो के लिए जीवन रक्षक भी सिद्ध होता है |



