Home Uncategorized नवी मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, एक ही इमारत के लगातार पांच...

नवी मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, एक ही इमारत के लगातार पांच फ्लोर की गिरी छत

0
296
नवी मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, एक ही इमारत के लगातार पांच फ्लोर की गिरी छत
नवी मुंबई में हुआ बड़ा हादसा, एक ही इमारत के लगातार पांच फ्लोर की गिरी छत

 

नवी मुंबई के नेरूल इलाके में एक लइमारत की छत गिरने की घटना सामने आई है। नेरूल इलाके में जिमी पार्क नामक इमारत की छत गिरी है। बताया जा रहा है कि इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिरा है। हैरानी की बात ये है कि इमारत के पांच मंजिला तक हॉल एरिया के सभी फ्लोर की छत गिर गई। पांचवा, चौथा, तीसरा, दूसरा और पहली मंजिल की छत गिरी है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंचा और रेस्क्यू जारी कर दिया है।

मलबे से अभी तक 7 लोगों को किया गया रेस्क्यू

अभी तक इमारत में से 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कुछ लोगो के फंसे होने की आशंका है। जानकारी मिली है कि नवी मुंबई के नेरूल इलाके में जिमी पार्क नाम की एक इमारत की छठी मंजिल का स्लैब अचानक से ढह गया और वो पांचवे फ्लोर पर जा गिरा जिससे एक के बाद एक नीचे की मंजिल तक स्लैब गिरते चले गए। मलबे से अभी तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया जबकि कुछ लोग मलबे में फेंसे हो सकते हैं। दमकल और पुलिस की टीम स्पॉट पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here