एक ही पंडाल में हवन , गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ तो कुरान खानी का भव्य आयोजन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कालकाजी गोविंदपुरी सरदार सेवा सिंह पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया इस प्रार्थना सभा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता जमील खान ने मदरसे के बच्चों ने कुरान की तिलावत की मंदिर से पहुंचे पुजारी सुनील मिश्रा एवं महंत राजू चंदेल महंत शिवम ने हवन किया साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस दुग्गल के सहयोग से पंडाल में गुरुद्वारे के ग्रंथियां ने अरदास कर प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना करते हुए एक भव्य लंगर का आयोजन भी किया गया |
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी देशभर के अंदर सेवा पखवाड़ा मना रही है सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह कई कार्यक्रम कर रहे हैं इस मौके पर जमील खान ने कहा कि एक ही पंडाल के अंदर सर्वधर्म सभा प्रार्थना आदि का आयोजन मोदी जी के प्रति सम्मान व आदर प्रस्तुत किया गया है ऐसा करने से आपसी भाईचारा और देश में एकता बनी रहती है |
भाजपा के वरिष्ठ नेता के एस दुग्गल ने कहा कि गोविंदपुरी पार्क में एक ही पंडाल में सर्वधर्म सभा का आयोजन महंत राजू चंदेल के आह्वान पर किया गया है कितना सुंदर नजारा पहले कभी इस क्षेत्र में देखने को नहीं मिला ऐसा प्रतीत होता है मानव धरती पर स्वर्ग उतर आया है | आज देश के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के कार्यों के चलते और उनकी उपलब्धि को देखते हुए जिस प्रकार उन्होंने देश को विश्व गुरु बनाया है और जिस प्रकार हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है देश की सेनाए मजबूत हुई है किसी भी देशवासियों को बिल्कुल भी डरने की आवश्यकता नहीं है हमारा देश शक्तिशाली हाथों में देश के मजबूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है |



