सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दांडी बीच पर पिकनिक मना रहा था परिवार, चार लोग समंदर में डूबे, तीन को बचाया गया

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दांडी बीच पर पिकनिक मना रहा था परिवार, चार लोग समंदर में डूबे, तीन को बचाया गया

गुजरात में समुद्र तट पर तैनात होम गार्डों के सतर्क किए जाने के बाद फायर ब्रिगेड, मरीन कमांडो और स्थानीय पुलिस ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया था. अचानक आई लहरों में बह गए थे 7 लोग.

गुजरात के दांडी बीच पर एक दिन पहले पिकनिक मनाते समय समुद्र में बह गईं एक महिला, उसके दो बेटों और उसकी भतीजी का शव सोमवार (13 मई) को मिला है. रविवार (12 मई) को एक फैमिली के 7 मेंबर दांडी बीच पर पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे और अचानक लहरों में बह गए थे. रविवार दोपहर हुई घटना के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया था.

परिवार के तीन सदस्यों को समय रहते बचा लिया गया, लेकिन महिला सुशीला गोपालसिंह राजपूत (42), उनके बेटे दक्ष (11) और युवराज (17) और उनकी बहन की बेटी दुर्गा (17) समुद्र में लापता हो गए.

दांडी बीच पर एक ही परिवार के 4 लोग डूबे

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में समुद्र तट पर तैनात होम गार्डों की ओर से सतर्क किए जाने के बाद, जिला अथॉरिटी, फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया था. नवसारी डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और मरीन कमांडो की टीमें भी समुद्र तट पर खोज अभियान में शामिल हुईं.

दांडी बीच पर पिकनिक मना रहा था परिवार

मृतक महिला सुशीला गोपालसिंह राजपूत और बेटे दक्ष के शव दांडी और ओंजल के बीच तट पर पाए गए. नवसारी डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे गांव के लोग और करीब नौ बजे निकटवर्ती वानसी-बोरसी समुद्र तट पर बेटे युवराज और भतीजी दुर्गा की मौत हो गई. मृतक मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा के थे, लेकिन नवसारी जिले के खडसुपा गांव में रहते थे. जब यह त्रासदी हुई तब वे अन्य रिश्तेदारों के साथ दांडी समुद्र तट पर पिकनिक मना रहे थे.

डिप्टी कलेक्टर जनम ठाकोर ने कहा कि पिकनिक मना रहे परिवार के तीन अन्य सदस्यों को समुद्र तट पर (रविवार को) होम गार्ड्स ने बचा लिया, लेकिन चार अन्य को बचाया नहीं जा सका क्योंकि मदद पहुंचने से पहले ही वे समुद्र में बह गए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *