सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

यूपी में वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश यादव का दावा- ‘400 के दावे के आगे से 4 गायब’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूपी में वोटिंग खत्म होने के बाद अखिलेश यादव का दावा- ‘400 के दावे के आगे से 4 गायब’

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रतिक्रिया दी है.

लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर वोटिंग हुई है. सबसे ज्यादा वोटिंग लखीमपुर खीरी और सबसे कम वोटिंग कानपुर लोकसभा सीट पर हुई थी. इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement

उन्होंने लिखा- ‘4 चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है और अब डबल इंजन वालों की संभावना में बस डबल शून्य बचे हैं = भाजपा की सरकार बनाने की संभावना 00%. आगामी तीन चरणों में भी जनता भाजपा को हराने के लिए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए, चार चरणों से भी ज़्यादा उत्साह से वोट डालेगी.’

सपा प्रमुख ने कहा- ‘जनता 1 जून के अंतिम चरण तक भाजपा के ख़िलाफ़ बिना किसी बहकावे-भटकावे के बिना रुके-थमे जमकर, आख़िरी दम तक वोट करेगी. इंडिया गठबंधन को जनता जिता रही है.’ जबकि वोटिंग शुरू होने से पहले कहा कि संविधान को बचाने के लिए शक्ति जुटाइए, हर हाल में वोट डाल कर आइए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *