विधायक अजय महावर के पिता जगदीश महावर का निधन
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता घोंडा से विधायक तथा उत्तर पूर्वी जिला विकास समिति के चेयरमेन अजय महावर के पिताश्री जगदीश महावर का बीमारी के चलते 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया | श्री जगदीश महावर अपने पीछे चार पुत्र अतुल महावर ,अनिल महावर,अजय महावर,आलोक महावर सहित हर भरा परिवार छोड़ कर गए हैं |
देर शाम उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर विधि विधान से किया गया जहां श्री महावर के परिजन और बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल रहे | इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ,पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल,सांसद रामबीर सिंह बिधुड़ी,कमलजीत सिंह सहरावत ,प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ,यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष विधायक अरविन्द्र सिंह लवली ,विधायक सतीश उपाध्याय ,डॉ.अनिल गोयल,संजय गोयल,

सूर्य प्रकाश खत्री,अशोक गोयल,महापौर राजा ईकबाल,स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा,पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, पूर्व मेयर जयप्रकाश ,डी डी सी ए के डायरेक्टर प्रवेश शर्मा मंडी समिति के पूर्व चेयरमेन राजकुमार बल्लन ,पूर्व जोन चेयरमेन प्रमोद गुप्ता, अनिल वशिष्ठ ,निगम पार्षद सुमन गुप्ता , प्रीती गुप्ता,बिर्जेश सिंह,सत्यपाल सिंह ,अनिल गौड़ ,भाजपा नेता बिजेंद्र प्रधान,ठाकुर विनोद जायस,हरीश शर्मा,नित्यानंद गैरोला सहित कई निगम पार्षद,विधायक ,पूर्व विधायक तथा बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और तकरीबन सभी पार्टियों से लोग मौजूद रहे |



