Home आमने सामने प्रदूषण पर भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित : विपिन शर्मा

प्रदूषण पर भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित : विपिन शर्मा

0
3
Vipin sharma विपिन शर्मा

प्रदूषण पर भाजपा सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित : विपिन शर्मा

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है, लेकिन सरकार ठोस समाधान के बजाय केवल घोषणाएं और आंकड़े पेश करने में व्यस्त है। विपिन शर्मा ने कहा कि सरकार यदि वास्तव में प्रदूषण को लेकर गंभीर है तो उसे केवल औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण और कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ-साथ ध्वनि प्रदूषण, सड़क की धूल, निर्माण कार्यों से फैलने वाला प्रदूषण और खुले में कचरा जलाने जैसी समस्याएं भी लगातार बनी हुई हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद प्रदूषण रोकने को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर दिल्ली की जनता को अपेक्षित राहत नहीं मिल रही। यमुना की सफाई का मुद्दा हो या दिल्ली की हवा को स्वच्छ बनाने का अभियान, सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि केवल कुछ औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई करने से दिल्ली की प्रदूषण की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। सरकार को यह बताना चाहिए कि राजधानी में प्रदूषण फैलाने वाले अन्य प्रमुख स्रोतों पर कितनी प्रभावी कार्रवाई हुई और आम लोगों को प्रदूषण से राहत देने के लिए दीर्घकालिक योजना क्या है। विपिन शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर प्रचार और घोषणाओं पर अधिक जोर दे रही है, जबकि दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा और साफ वातावरण के लिए ठोस कदमों की अपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को आंकड़े गिनाने के बजाय प्रदूषण के वास्तविक कारणों पर काम करना चाहिए।उन्होंने कहा कि यमुना सफाई अभियान, वायु प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण सहित पर्यावरण से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार को अपनी कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए। दिल्ली की जनता को सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि प्रदूषण से वास्तविक और स्थायी राहत चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here