Home आमने सामने प्रदूषण के खिलाफ ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयास सराहनीय : डॉ. यू.के....

प्रदूषण के खिलाफ ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयास सराहनीय : डॉ. यू.के. चौधरी

0
2
डॉ यूके चौधरी

प्रदूषण के खिलाफ ट्रिपल इंजन सरकार के प्रयास सराहनीय : डॉ. यू.के. चौधरी

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का स्वागत करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष डॉ. यू.के. चौधरी ने कहा कि राजधानीवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदूषण के खिलाफ सरकार द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। डॉ. चौधरी ने कहा कि जनवरी से जुलाई 2026 के बीच 2,011 औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया जाना और नियमों का उल्लंघन करने वाली 106 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करना सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 78 ऐसी इकाइयों का सामने आना, जिनके पास संचालन की वैध सहमति नहीं थी, यह बताता है कि सरकार अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर भी निगरानी कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदूषण केवल औद्योगिक इकाइयों से नहीं होता। वाहनों का धुआं, सड़क की धूल, निर्माण एवं तोड़फोड़, कचरा जलाना तथा अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियां भी दिल्ली की हवा को प्रभावित करती हैं। ऐसे में सरकार द्वारा प्रदूषण के सभी प्रमुख स्रोतों पर एक साथ कार्रवाई करना जरूरी है।डॉ. चौधरी ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार, प्रशासन और आम जनता को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी अपील की कि वे कचरा न जलाएं, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के नियमों का पालन करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों को दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रदूषण नियंत्रण को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण से लेकर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तक सरकार की सक्रियता स्वागत योग्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इन प्रयासों को और व्यापक बनाया जाएगा, जिससे दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here