सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

आप शासन के कुप्रबंधन के चलते नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला : दर्शन सिंह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

आप शासन के कुप्रबंधन के चलते नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी शासित नगर निगम में कुप्रबंधन से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। गत दिनों जहां पहले ओल्ड राजेंद्र नगर और गाजीपुर में जलभराव से मौतें हुई थी वहीं अब नगर निगम के कस्तूरबा अस्पताल में डिलीवरी के समय अचानक बिजली गायब हो गई , और बिजली न होने से मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी करवाई , बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हुई उसे बच्चों के लिए बनाए गए नवजात गहन देखभाल इकाई में भेजा गया , वहां भी बिजली न होने के चलते उसको ढंग से ऑक्सीजन नहीं मिल पाई नतीजा उस मासूम नवजात की दुखद मौत हो गई । यह आरोप लगते हुए भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह नें मामले की जांच की मांग की है |

Advertisement

भाजपा नेता दर्शन सिंह कहते हैं निगम की लापरवाही और कुप्रबंधन का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा कि दिल्ली के अस्पतालों में बिजली का कोई बैकअप नहीं है। और यह तब होता है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मंत्री दूसरे राज्यों में दिल्ली की चिकित्सा सेवाओं के नाम पर ढिंढोरा पीट वोट मांगते हैं। लेकिन सरकार और उनके अस्पताल दिल्ली के लोगो की जान नहीं बचा पा रहे हैं।

इस अस्पताल में कभी छज्जा झड़ कर गिर जाता है, कभी दीवारों से प्लास्टर गिर जाता है। यहां तक कि पीने के पानी का इंतजाम भी ढंग से नहीं है। आम आदमी पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली निगम के इस अस्पताल की इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है | सरकार को इस पूरे मामले की जांच करनी चाहिए और दोषी लोगो के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए तथा पीड़ित परिवार को मुवावजा दिया जाना चाहिए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *