सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

डॉ.हर्षवर्धन की सक्रियता से भाजपा क्षत्रपों की नींद उडी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

डॉ.हर्षवर्धन की सक्रियता से भाजपा क्षत्रपों की नींद उडी

* लड़ सकते हैं कृष्णा नगर से चुनाव

* वीरेंद्र सचदेवा की परेशानी बढ़ी

Advertisement

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली .दिल्ली भाजपा की राजनीति में कई दशक से महत्वपूर्ण रोल निभा रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा केंद्र सरकार में मंत्री रहे डॉ.हर्षवर्धन एक बार फिर से दिल्ली की सियासत में सक्रिय हो गए है | डॉ.हर्षवर्धन बिना किसी वजह से सक्रिय नहीं हुए, माना जा रहा है पार्टी नेतृत्व उनके अनुभव का लाभ लेना चाहता है और उन्हें दिल्ली की सियासत में किसी खास रोल के लिए तैयार कर लिया गया है | वो खास रोल क्या होगा आने वाले दिनों में इसका खुलासा होने की उम्मीद है |

मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान डॉ.हर्षवर्धन को राज्यपाल की जिम्मेदारी देने के मूड में था लेकिन डॉ.साहब नें विनम्रतापूर्वक इसके लिए हामी नहीं भरी | अब माना जा रहा है अगले साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में पार्टी एक बार फिर से उन पर भरोसा जता सकती है | पार्टी इस बार एक-एक सीट पर बारीकी से मंथन कर प्रत्याशी चुनना चाहती है | भाजपा नेत्रत्व का मानना है इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को घेरा जा सकता है लेकिन इसके लिए पार्टी को एक-एक सीट पर प्रत्याशी चयन में गंभीरता दिखानी होगी | और ऐसे में डॉ.हर्षवर्धन जैसे दिग्गज की भूमिका बड़े रोल में होगी इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | उल्लेखनीय है ढाई दशक से भाजपा ना केवल दिल्ली की सत्ता से बाहर है बल्कि सम्मानजनक विपक्ष में भी नहीं आ सकी है एक दशक पूर्व केवल डॉ.हर्षवर्धन के नेत्रत्व में हुए चुनाव में जरुर पार्टी 32 सीटें जीतने में कामयाब रही थी अलबत्ता उसके बाद मात्र तीन और पिछली बार महज आठ सीटों से ही पार्टी को संतोष करना पड़ा था |

भ्रस्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरी आम आदमी पार्टी को घेरना अब भाजपा के लिए इसलिए भी आसान हो सकता है कि अब कांग्रेस का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है | कांग्रेस के परम्परागत वोट का एक बड़ा हिस्सा यदि पार्टी में लौट गया तो भाजपा की राह को आसान बनाया जा सकता है इसमें कोई दिस दैट की गुंजाईस नहीं रहने वाली | बरहाल डॉ.हर्षवर्धन की सक्रियता से सबसे ज्यादा परेशानी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा को होना स्वभाविक है क्योंकि लोकसभा चुनाव में तो उनका नम्बर लग नही सका था और उनकी निगाहें अब कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर है लेकिन डॉ.हर्षवर्धन के सामने उनका दावा शायद ही सुना जाए | कृष्णा नगर विधानसभा सीट डॉ.हर्षवर्धन की कर्मभूमि रही है और उन्होंने इसी विधानसभा से अपनी पारी की शुरुआत की थी और राजनीति की एक और सफल पारी उनका यहाँ इन्तजार कर रही है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *