सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मुख्य न्यायाधीश पर हमला भारत के सविंधान पर हमला : अजय अरोड़ा

3 मिनट पढ़ें
अजय अरोड़ा

मुख्य न्यायाधीश पर हमला भारत के सविंधान पर हमला : अजय अरोड़ा

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश पर हमला भारत के सविंधान पर हमला : अजय अरोड़ा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली स्टेट ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमेन अजय अरोड़ा नें कहा भारत के मुख्य न्यायाधीश पर सर्वोच्च न्यायालय में हुए हमले की निंदा करने के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है | यह भारत के सविंधान पर हमला है भारत के लोकतंत्र पर हमला है इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है | उल्लेखनीय है कि देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर वस्तु फेंकने की कोशिश करने वाले एक अधिवक्ता को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सोमवार को निलंबित कर दिया। मुख्य न्यायाधीश अदालत कक्ष में वकीलों की याचिकाओं की सुनवाई कर रहे थे, तभी अधिवक्ता राकेश किशोर ने कथित रूप से एक वस्तु उठाई और मुख्य न्यायाधीश गवई की ओर उछाल दिया।

किशोर को यह चीखते हुए भी सुना गया कि भारत सनातन धर्म का अपमान नहीं सहन करेगा। सुरक्षाकर्मियों द्वारा किशोर को अदालत से बाहर ले जाया गया। मामूली बाधा के बाद अदालत का कामकाज जारी रहा। अगले अधिवक्ता को पुकारने के बाद न्यायमूर्ति गवई ने कहा, ‘इससे अपना ध्यान भटकने न दें। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता।’ अजय अरोड़ा कहते हैं आज देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है कानून के जानकारों में भी कानून का कोई भय नहीं रह गया है | और लोग कानून के सर्वोच मन्दिर में भी कानून के साथ गंदा खेल खेल रहे है |

Advertisement

अजय अरोड़ा कहते हैं भले ही माननीय न्यायधीश हमले से देश का हरेक नागरिक आक्रोश में है। एक सभ्य समाज में ऐसे निंदनीय कृत्य के लिए कोई जगह नहीं है। मुख्य न्यायाधीश ने उन पर हमले के बाद भी जिस तरह संयम बनाए रखा यह न्याय मूल्यों के प्रति निष्ठा और संविधान को मजबूत करने के उनके जज्बे को परिलक्षित करता है।माननीय न्यायधीश नें भले ही उन्हें माफ़ कर दिया लेकिन यह हमला एक सवाल छोड़ गया सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश भी इस राज में सुरक्षित नहीं है और कोई भी उनपर हमला कर सकता है | इस हमले नें कानून व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए है | अजय अरोड़ा कहते है इस सिस्टम की समीक्षा की जानी चाहिए ताकि इस तरह की पुनरावर्ती नहीं हो | अजय अरोड़ा कहते हैं भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला न केवल एक व्यक्ति पर, बल्कि पूरी न्यायपालिका और संविधान की भावना पर आघात है। और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *