वाल्मीकि जयंती पर चौपाई सुना सबको मंत्रमुग्ध किया भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद नें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा जिला नवीन शाहदरा कार्यालय में वाल्मीकि जयंती के पावन पर्व पर जिलाध्यक्ष विनोद मास्टर ने समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भगवान् बाल्मीकि के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया | इतना ही नही जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद नें चौपाई गा कर भगवान बाल्मीकि का जब गुणगान किया तो सभी कार्यकर्ता मंत्रमुग्ध हो गए | रामायण का जिक्र करते हुए मास्टर विनोद नें कहा इंसान को किस तरह अपने जीवन में श्री राम के पद चिन्हों पर चलना चाहिए और बुराई पर सच्चाई की विजय और समाज में किस तरह सबरी के झूठे बेर खाकर सभी भाई से मिलजुलकर प्यार के साथ रहने का संदेश दिया | उन्होंने कहा भा ज पा सरकार ने इस बार भगवान बाल्मीकि की जयंती पर अवकाश भी घोषित किया ये बहुत सराहनीय कदम रहा |
इस मौके पर जिला पदाधिकारी तथा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे | पूर्व मेयर रहे दिव्य जयस्वाल ने भी अपने वार्ड में जाकर बाल्मीकि जयंती मनाई उन्होंने बताया कि किस तरह भगवान बाल्मीकि ने श्री राम के जन्म से बहुत पहलेरामायण की रचना कर दी थी | अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष वीर सैन ने बाल्मीकि जी के बारे में बहुत सुन्दर बाते बताई और किस तरह प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीजी महाकुंभ मे सफाई कर्मियों के पाव धोये इसका वर्णन भी किया |

कार्यकर्ता नरेंद्र टांक कोर कमेटी के महासचिव ने भी भगवान बाल्मीकि को नमन किया और बताया की आगामी समय में एक बहुत सुंदर झाकी का आयोजन किया जायेगा और नरेंद्र टांक ने ये भी बताया की किस तरह मोदी जी ने भी अपनी मन्दिर मार्ग से भगवान बाल्मीकि के मंदिर में पहुंच कर सफाई अभियान की शुरुआत की थी मंडल के अध्यक्ष रोहित जैन ने अपने वार्ड मे वाल्मीकि को नमन किया महामंत्री महिमा मेहरा राजेंद्र धिकोलिया श्याम सूद आशीष दुबे सभी साथी मौजूद रहे और देश में वाल्मीकि जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई |



