डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामले खोल रहे हैं ट्रिपल इंजन सरकार की पोल : नीलम चौधरी
जमीन पर कम हवा में ज्यादा बातें करती है
सरकार नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में जिस तरह से मानसून के दौरान जलभराव रोकने में ट्रिपल इंजन सरकार बुरी तरह से फेल साबित हुई थी अब जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी ट्रिपल इंजन सरकार नाकाम साबित होती दिख रही है | आलम यह है राजधानी दिल्ली में डेंगू,मलेरिया के साथ चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ते दिख रहे हैं | यह कहना है समस्त रोहताश नगर आर.डब्लू.ए.की अध्यक्ष बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती है ट्रिपल इंजन की सरकार भी पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार की तरह हवा में बाते करती हैं लेकिन धरातल पर कोई तैयारी नहीं करती |
मानसून इनकी विफलता का सबसे बड़ा उधाह्र्ण है | हर बरसात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री यह कहते रहे अगली बार बरसात का पानी नहीं भरेगा | मानसून की विदाई के बाद ही बरसती जल की निकासी का यह सरकार कोई स्थायी इनजाम नहीं करा सकी | बल्कि हर बार की बरसात में पहले से भी जयादा पानी भरा और दिल्ली जलभराव के साथ-साथ जाम से जूझती दिखी | नीलम चौधरी कहती हैं मानसून के बाद अभी भी शहर में अनेक स्थानों पर पानी भरा है जिसके चलते दिल्ली में जलजनित बीमारियाँ पैर पसर रही हैं | डेंगू,मलेरिया के साथ-साथ चिकनगुनिया के मामले भी लगातार बढ़ रहे है |
सरकारी अस्पतालों से ले निजी अस्पतालों तथा गली मौहल्लों के क्लीनिकों में मरीजो की लाइनें बढती जा रही है | दूसरी ओर ट्रिपल इंजन सरकार आँखे बंद कर केवल हवाबाजी में लगी रहती है | भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार दिल्ली में बारिश के पानी और नमी के कारण मच्छरों के प्रजनन और संक्रमण को फैलने से रोकने में नाकाम साबित हुई। नीलम चौधरी कहती हैं पिछले एक सप्ताह में एक सप्ताह में ही दिल्ली में डेंगू के 80 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। वहीं अब तक डेंगू के मामले बढ़कर तकरीबन साढे आठ सौ हो चुके हैं। वहीं मलेरिया के मामले बढ़कर 436 और चिकनगुनिया के 76 मामले दर्ज हो चुके हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले समय में स्थिति और खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद मलेरिया के मामले सबसे ज्यादा हुए है और डेंगू के मामले भी बढ़ने की आशंका है क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वास्तविक मामलों की संख्या अधिक हो सकती है।
नीलम चौधरी कहती है कि पिछले दो माह भाजपा के विशेष स्वच्छता अभियान के बावजूद दिल्ली में कूड़े के ढेर और गंदगी का इतना बुरा हाल है कि बारिश का पानी जमा होने से मच्छरों की पैदावार बढ़ी है यही कारण है कि पिछले एक सप्ताह में डेंगू, मलेरिया के मामलों की संख्या एकदम से बढ़ी है। नजफगढ़ जोन, करोल बाग, साउथ, वेस्ट जोन, शाहदरा साउथ और शाहदरा नार्थ जोन में डेंगू के मामले अधिक सामने आए है वहीं सेन्ट्रल जोन में मलेरियां के सबसे ज्यादा मामले सामने आए है।



