सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली में 10 साल का बच्चा बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा स्कूल, जब टीचर को पता चला तो उठाया ये कदम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi 10 year old boy reached school with pistol in his bag In Najafgarh teacher informed police दिल्ली में 10 साल का बच्चा बैग में पिस्तौल लेकर पहुंचा स्कूल, जब टीचर को पता चला तो उठाया ये कदम

 

Delhi News: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 10 साल के बच्चे के स्कूल बैग से पिस्तौल बरामद हुई है. बच्चा शनिवार (24 अगस्त) को अपने बैग में पिस्तौल रखकर स्कूल गया था, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद छानबीन की गई तो पता चला कि पिस्तौल का लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है, जिनकी कुछ महीने पहले मौत हो गई थी. पिस्तौल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

 

पहले भी हुई ऐसी घटना
बता दें हाल ही में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली कस्बे में उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ था. जानकारी के अनुसार छात्र ने कक्षा में बस्ते से निकालकर अपने साथियों को तमंचा दिखाया तो वह डर गए. साथी छात्रों ने इस बात की जानकारी स्कूल टीचर को दी. इसके बाद टीचर ने छात्र से तमंचा छीन लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

वहीं कुछ दिन पहले पहले राजस्थान के उदयपुर में एक छात्र स्कूल में धारदार चाकू लेकर पहुंचा था और साथी छात्र पर हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान घायल छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद उदयपुर में काफी बवाल हुआ.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *