सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मायावती ने अवध ओझा को दिया था इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, UPSC कोचिंग टीचर का बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

UP Politics Avadh Ojha wants to contest elections from Prayagraj on BJP ticket मायावती ने अवध ओझा को दिया था इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, UPSC कोचिंग टीचर का बड़ा दावा

 

मायावती ने अवध ओझा को दिया था इस सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर, UPSC कोचिंग टीचर का बड़ा दावा

यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग टीचर अवध ओझा ने बताया कि वे बीजेपी की टिकट से प्रयागराज से चुनाव लड़ना चाहते थे.

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लेकिन चुनावी बयानबाजी का दौर अब भी जारी है. यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले जाने-माने टीचर, कोच और मेंटर अवध ओझा ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. न्यूज-24 को दिए इंटरव्यू में अवध ओझा ने खुलासा किया है कि वे बीजेपी की टिकट पर प्रयागराज से चुनाव लड़ना चाहते थे.

Advertisement

पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए अवध ओझा ने कहा कि हमारे शरीर राजनीति पॉजिटिव का ब्लड बहता है. राजनीति करना मेरा शौक है, राजनीति मेरे दिल मे धड़कती है. अवध ओझा ने कहा कि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज से बीजेपी का टिकट मांग रहा था. बीजेपी ने टिकट के देने पर विचार करने की बात कही, बाद में बीजेपी ने टिकत नहीं दिया. अवध ओझा ने बताया कि बीजेपी नेताओं ने उनसे कहा कि कैसरगंज से चुनाव लड़ जाओ. इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी टिकट से अमेठी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अमेठी से टिकट नहीं दिया.

चुनाव जीतने के सवाल पर कही ये बात

अवध ओझा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें पार्टी से ज्यादा मतलब नहीं था, बल्कि वे कुछ सीटों से चुनाव लड़ना चाहते थे. आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर किया था. इसके लिए उन्होंने मायावती का धन्यवाद भी दिया. मायावती ने उन्हें मैन पॉवर, मनी पॉवर हर तरीके से मदद के लिए कहा था. जब पत्रकार ने उनसे कहा कि बसपा से चुनाव लड़ते तो हार जाते. इस पर उन्होंने कहा कि लड़ाई में हार जीत मायने नहीं रखती है. उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग चार-चार-पांच-पांच बार चुनाव हार गए. चुनाव में ये कन्फर्म नहीं है कि आप जीतेंगे ही जीतेंगे.

कैसरगंज से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कैसरगंज से चुनाव नहीं लड़ना था. इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि अगर वे कैसरगंज से चुनाव लड़ते तो उन्हें अपने परिवार में से किसी को खोना पड़ जाता. हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की. प्रयागराज से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम फाइट देते. इसके लिए हम भी अपना दम लगाते. रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे अच्छे नेता हैं, ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें खुली फाइट देता लेकिन टक्कर जरूर होती.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *