सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

गोपालगंज कोर्ट से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की जमानत याचिका खारिज, राजस्थान का है रहने वाला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gopalganj Court Rejects Bail Plea of ​​Lawrence Bishnoi Gang Member  Resident of Rajasthan ANN | Lawrence Bishnoi: गोपालगंज कोर्ट से लॉरेंस  बिश्नोई गैंग के गुर्गे की जमानत याचिका खारिज ...

 

गोपालगंज कोर्ट से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे की जमानत याचिका खारिज, राजस्थान का है रहने वाला

पुलिस ने एसटीएफ की मदद से तीसरे गुर्गे दिनेश सिंह रावत को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था. ये राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलीयावास थाना क्षेत्र के केसरपुर का रहने वाला है.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सदस्य दिनेश सिंह रावत की गोपालगंज कोर्ट ने सोमवार (05 अगस्त) को जमानत याचिका खारिज कर दी है. वह राजस्थान का रहने वाला है. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम शैलेंद्र कुमार राय की अदालत ने जमानत याचिका खारिज की. जमानत याचिका खारिज करने के लिए जिला अभियोजन पदाधिकारी ओमप्रकाश सिन्हा ने विरोध किया, वहीं बचाव पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पाठक बहस कर रहे थे. अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में बचाव पक्ष के अधिवक्ता जमानत के लिए अर्जी लगाने की तैयारी में हैं.

गिरफ्तार दिनेश सिंह रावत राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलीयावास थाना क्षेत्र के केसरपुर निवासी नारायण सिंह का पुत्र है. वहीं, इसके पहले 30 जुलाई को कोर्ट ने मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बोवारी गांव निवासी शंतनु शिवम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. वहीं, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के तीसरे गुर्गे राजस्थान के अजमेर जिला के कमल राव की जमानत लेने के लिए उसके परिजन अधिवक्ता के माध्यम से लगे हुए हैं.

Advertisement

22 जुलाई को बलथरी चेकपोस्ट से हुई थी दो गिरफ्तारी

बता दें कि 22 जुलाई को गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी चेकपोस्ट से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था. नागालैंड नंबर की एक बस से दोनों जा रहे थे. इनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित चार ग्लोक पिस्टल और आठ मैगजीन को पुलिस ने बरामद किया था. गिरफ्तार किए गए हथियार तस्करों में मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बोवारी गांव का शंतनु शिवम और राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला कमल राव था.

इन तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने एसटीएफ की मदद से तीसरे गुर्गे दिनेश सिंह रावत को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था. फिलहाल तीनों जेल में बंद हैं. वहीं, इनसे पूछताछ के बाद राजस्थान के राहुल रावत और भूपेंद्र सिंह रावत के साथ गैंग की मॉनिटरिंग कर रहे एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा का नाम आया है.

राहुल रावत और भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार का इनाम

फरार राहुल रावत और भूपेंद्र सिंह रावत पर 50-50 हजार का इनाम रखा है. वहीं, एसके मीणा उर्फ मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा पर एक लाख के इनाम अनुशंसा की गई है. बिहार पुलिस ने इन तीनों पर इनाम रखा है. मयंक उर्फ सुनील मीणा विदेश में छिपा हुआ है. विदेशी हथियारों की तस्करी में तीनों का नाम आया था. इंटरपोल की मदद से गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *