सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बोले– ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बोले– ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एक सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे और वहां प्रशिक्षण भी लिया। सरमा ने कहा कि सरकार के पास इसके दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं, जिन्हें 10 सितंबर तक सार्वजनिक किया जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सरमा ने कहा, “गौरव गोगोई पर्यटन के लिए पाकिस्तान नहीं गए थे, वह ISI के सीधे निमंत्रण पर ट्रेनिंग के लिए गए थे। हमारे पास पुख्ता दस्तावेज हैं।” उन्होंने यह भी दावा किया कि गोगोई पाकिस्तान सरकार की “इस्टैब्लिशमेंट” के साथ मिलकर काम कर रहे थे।

सरमा ने कहा कि यह निमंत्रण न तो विदेश मंत्रालय और न ही किसी शैक्षणिक या सांस्कृतिक संस्था की ओर से आया था, बल्कि पाकिस्तान के गृह विभाग की ओर से था। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार के पास इस पूरे मामले से जुड़े सबूत मौजूद हैं और विपक्षी सांसद के पास इससे बचने का कोई रास्ता नहीं बचा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “हमने सबूत देखे हैं, और सिर्फ दस्तावेजों के आधिकारिक सत्यापन के लिए थोड़ा समय चाहिए। सितंबर तक पाकिस्तान स्थित दूतावास से कागज़ मिल जाएंगे। 10 सितंबर आखिरी तारीख है, उसके बाद सब कुछ जनता के सामने रख दिया जाएगा।”

फिलहाल कांग्रेस या गौरव गोगोई की ओर से इस गंभीर आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि सरमा के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला देश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *