सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे में हुई नियमों की अनदेखी, जानबूझकर नहीं कराया गया ‘सुपर ओवर’?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

India vs Sri Lanka 1st ODI tie and Super over rule ICC BCCI and Sri Lanka  cricket Board IND vs SL | IND vs SL: भारत-श्रीलंका के पहले वनडे में हुई  नियमों

 

भारत-श्रीलंका के पहले वनडे में हुई नियमों की अनदेखी, जानबूझकर नहीं कराया गया ‘सुपर ओवर’?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था, जिसमें कोई सुपर ओवर नहीं हुआ था.

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दो मैच हो चुके हैं. सीरीज़ का पहला मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था. मैच टाई होने के बाद फैंस के मन में एक सवाल उठा था कि उन्हें ‘सुपर ओवर’ देखने को क्यों नहीं मिला? अब इस सवाल का जवाब सामने आया है. इस सवाल का जवाब है नियमों की अनदेखी और अधिकारियों की लापरवाही. नियमों की अनदेखी की वजह से पहले वनडे में सुपर ओवर देखने को नहीं मिला.

दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट में श्रीलंका के एक अधिकारी के हवाले से नाम न बताए जाने की शर्त पर बताया गया था कि दिसंबर 2023 की वनडे खेलने की शर्तों के मुताबिक सुपर ओवर एक ऑप्शन था. सुपर ओवर दोनों बोर्ड के हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MOU) में शामिल था.

Advertisement

पुरुष वनडे की शर्तों में आखिरी बार दिसंबर 2023 में बदलाव किया गया था. इसके खंड 16.3.1.1 में कहा गया था कि जो भी वनडे मैच में टाई पर खत्म होंगे उनमें सुपर ओवर करवाया जाएगा, जब तक नतीजा नहीं निकल जाता, लेकिन इस नियम की पूरी तरह अनदेखी की गई. पहले से तय शर्तों का पालन करना आईसीसी आधिकारियों, मैच रेफरी, और सभी अंपायर्स की ज़िम्मेदारी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी अधिकारी ने इस बात को साफ कर दिया कि अब अगर वनडे सीरीज़ में एक और मैच टाई होता है तो नए नियमों के मुताबिक सुपर ओवर करवाया जाएगा.

पहला वनडे टाई होने के बाद भारत ने गंवाया दूसरा मैच

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई होने के बाद दोनों के बीच हुए दूसरे वनडे में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 240/9 रन बोर्ड पर लगाए थे. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 42.2 ओवर में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *