सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Lalu Yadav Expelled Son Tej Pratap From Party: तेज प्रताप यादव 6 साल के लिए RJD से निष्कासित, लालू यादव का बड़ा फैसला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Lalu Yadav Expelled Son Tej Pratap From Party: तेज प्रताप यादव 6 साल के लिए RJD से निष्कासित, लालू यादव का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में बड़ा राजनीतिक भूचाल आया है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस फैसले की घोषणा खुद लालू यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की।

लालू यादव ने अपने पोस्ट में तेज प्रताप पर निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करने और गैर-जिम्मेदाराना आचरण दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को कमजोर करता है। अतः उसे पार्टी और परिवार दोनों से दूर करता हूं। अब से उसकी कोई भूमिका पार्टी या परिवार में नहीं रहेगी।”

Advertisement

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तेज प्रताप अब अपने निजी जीवन का निर्णय स्वयं लें और जो भी उनसे संबंध रखना चाहता है, वह अपने विवेक से निर्णय ले। लालू यादव ने यह भी जोड़ा कि वे सदैव लोकजीवन में लोकलाज के हिमायती रहे हैं और परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सार्वजनिक जीवन में इसी विचार को अपनाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *