सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र में जारी किया घोषणापत्र, किए ये वादे

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र में जारी किया घोषणापत्र, किए ये वादे

महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस और शरद पवार के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. आज ही शरद पवार की पार्टी ने भी घोषणापत्र जारी किया.

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया. इसे वचनपत्र का नाम दिया गया है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ था तब भी हमारा घोषणापत्र अलग ही आता था. उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषणापत्र के लिए ‘जुमलापत्र’ सही शब्द है. उन्होंने कहा कि सरकार कैसे चलनी चाहिए इस पर हमारी (इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस और एसनपी शरद चंद्र पवार) का अपना अपना नजरिया है.

पूर्व सीएम ने कहा कि अपना देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है. हमें तानाशाही को खत्म करने का अवसर मिला है. ऐसा नहीं होना चाहिए कि सारे राज्य पर एक का ही अधिकार होना चाहिए. सत्ता का विकेंद्रीकरण होना चाहिए.

उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैं गुजरात के खिलाफ नहीं हूं, महाराष्ट्र को लूटकर गुजरात में भेजा रहा है. इसे रोकना होगा. गुजरात भी हमारा ही है. सब राज्यों के अपना अपना अधिकार है लेकिन महाराष्ट्र का छीनकर जो गुजरात भेजा जा रहा है उसे हम रोकेंगे.”

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री पद की गरिमा के अनुसार नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने हमारी पार्टी को ‘नकली शिवसेना’ कहा, ये पीएण को शोभा नहीं देता है.

उद्धव के वचनपत्र में क्या है?

महाराष्ट्र में रोजगार

ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में नौकरी

सभी जिलों में अस्पताल

Advertisement

दवा के अभाव में मरीजों की मौत पर लगाम

कंपनियों की तरफ से निर्धारित फसल बीमा में बदलाव

उद्योग के लिए अच्छी व्यवस्था

पर्यावरण-अनुकूल परियोजनाएं

टैक्स टेरेरिज्म को खत्म करना

जीएसटी में परेशान वाली शर्तों को हटाना

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को स्थिर रखना

बता दें कि कांग्रेस और शरद पवार से गठबंधन के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *