सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफरामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबा

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ‘एक्सीडेंटल फायरिंग’ में डीआरजी जवान शहीद, आखिर कैसे चली गोली?

4 मिनट पढ़ें

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान ‘एक्सीडेंटल फायरिंग’ में डीआरजी जवान शहीद, आखिर कैसे चली गोली?

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दुर्घटनावश बंदूक छूटने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक कांस्टेबल की जान चली गई और एक अन्य घायल हो गया.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक्सीडेंटल फायरिंग से एक DRG की मौत हो गई है, जबकि एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया है, हालांकि गोली कैसे चली इसकी जांच की जा रही है, दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय दुर्घटनावश किसी जवान के सर्विस राइफल से गोली चलने की बात कह रहे हैं, और जवानों के वापस लौटने के बाद ही आखिर गोली कैसे चली. इसकी जानकारी मिल पाने की बात कही है.

एसपी ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हांदावाड़ा और हितावड़ा के जंगलो में हथियारबंद नक्सलियो की उपस्थिति की सूचना पर बुधवार (24 अप्रैल) की देर रात दंतेवाड़ा और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवान संयुक्त रूप से इस इलाके में सर्चिंग अभियान में निकले थे, सर्चिंग के दौरान ही बुधवार की रात लगभग 11 बजे अचानक गोली चलने से आरक्षक जोगराज कर्मा और आरक्षक परशुराम अलामी घायल हो गए.

एयरलिफ्ट कर रवाना किया गया रायपुर

रेस्क्यू के दौरान घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की अत्यधिक रक्त रिसाव हो जाने के कारण उनकी मौत हो गई, वहीं अन्य एक घायल आरक्षक परशुराम अलामी का दंतेवाड़ा में प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है.

गोली कैसे और किस जवान के सर्विस राइफल से चली यह अभी जांच का विषय है. गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिले में ही बीते सप्ताह भर में यह दूसरी घटना है, जब जवान के सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई है जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सर्विस रायफल से हो गई एक्सीडेंटल फायरिंग 

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान लगातार अपने ही एक्सीडेंटल फायरिंग से दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, बुधवार की देर रात भी DRG फोर्स में पदस्थ आरक्षक जोगराज कर्मा की गोली लगने से मौत हो गई और आरक्षक परशुराम अलामी बुरी तरह से घायल हो गया, दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने जानकारी देते हुए बताया कि DRG और बस्तर फाइटर के जवान जिले के हंदावाड़ा इलाके में नक्सलियों की मौजुदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान में गए थे और देर रात वापस दंतेवाड़ा लौट रहे थे, इसी दौरान एक साथ चल रहे जवानों में किसी जवान के सर्विस रायफल से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई और सीधे गोली जवान जोगराज कर्मा के सीने में लगी और एक गोली परशुराम अलामी को लगी.

कही जा रही है दुर्घटनावश गोली चलने के बात 

रात के वक्त अंधेरा होने की वजह से साथी जवानों को समझ में ही नहीं आया की गोली किस जवान के सर्विस रायफल से चली, हालांकि गोली दुर्घटनावश चलने के बात कही जा रही है, इधर तुरंत घायल जवानों को देर रात ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां एक जवान जोगराज कर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई, डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने से जवान का अत्यधिक रक्त रिसाव हो गया था, इस वजह से उसकी जान नहीं बच पाई, जबकि अन्य घायल जवान परशुराम को प्रारंभिक उपचार के बाद तुरंत एयरलिफ्ट से राजधानी रायपुर रेफर किया गया, जहां जवान का इलाज जारी है और उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है.

एसपी ने नक्सली घटना होने से किया इनकार

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, हालांकि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर निकली पार्टी वापस नहीं लौटी है ,जवानों की टीम वापस लौटने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और आखिर पता लगाया जाएगा कि कैसे और किस जवान के सर्विस राइफल से गोली चली है, हालांकि एसपी ने इसे नक्सली घटना होने से इनकार किया है, उनका कहना है कि जवानों में से किसी के सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चली है जिस पर जांच की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *