
पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद. कृषि मंत्री कमल पटेल का बयान सामने आया है. हरदा में मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से चर्चा कर रही है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, जरुरत हुई तो कानून में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाया जाएगा. इतना ही नहीं मंत्री कमल पटेल कांग्रेस पर भी जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने कभी गरीब और पिछड़ा वर्ग की चिंता नहीं की.





आपकी राय