
बांधवगढ़ के मानपुर इलाके में सैलानियों द्वारा बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बाघिन अपने शावकों को दुलारती हुई नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर हर कोई रोमांचित हो रहा है. बाघिन अपने शावक को प्यार से मुंह से उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए दिखाई दे रही है.सफारी के दौरान सैलानी इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है.





आपकी राय