सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज अयोध्या में करेंगे पूजा-अर्चना

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री आज अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे. सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे और राम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना भी करेंगे. जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री शहर का दौरा करेंगे.

दो राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं जा पाएंगे अयोध्या – सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फिलहाल वाराणसी में हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया. मंगलवार को सभी मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में शामिल हुये. बता दें कि चुनाव कार्यक्रम होने की वजह से सीएम योगी सीएम, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम अयोध्या नहीं आ रहे हैं.

Advertisement

निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का दर्शन करेंगे सभी मुख्यमंत्री- तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्रियों का दल सुबह 11 बजे सबसे पहले हवाई मार्ग से अयोध्या एयरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से अयोध्या के पंचशील होटल के लिए सभी मुख्यमंत्री रवाना होंगे. वहीं पंचशील होटल में विश्राम करने के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे. वहां पर सभी मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्रियों का दल सरयू तट पर करने के बाद राम की पैड़ी देखने जाएगा. राम की पैड़ी के बाद सभी मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का दर्शन करेंगे. वहीं दोपहर की आरती में भी सभी मुख्यमंत्रियों का दल शामिल होगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *